..................... What makes men in telly-land more vulnerable to the casting couch than women? | टीवी में भी हावी है कास्टिंग काउच - Hindi Filmibeat

टीवी में भी हावी है कास्टिंग काउच

By Priya Srivastava

Mahi Vij
बॉलीवुड और फैशन की दुनिया की तरह टेलीविजन की दुनिया भी कास्टिंग काउच की गिरफ्त हैं । खुद टेलीविजन के कलाकारों ने भी स्वीकारा है कि छोटे परदे पर भी कास्टिंग काउच से इंकार नहीं किया जा सकता । टीवी आर्टिस्ट अंगद हसीजा का कहना है कि खुले तौर पर तो इस बात को नहीं कहा जा सकता, क्योंकि जब भी आपको लगता है कि ऐसा कुछ हो रहा है तो आपके पास वहां से निकलने के भी कई रास्ते होते हैं।

मेरा मानना है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा भोले हैं, तो फिर हर कोई इसका फायदा उठाना चाहता है। टीवी कलाकार गिरिराज काबरा का कहना है कि मैं आठ साल से लीड रोल के लिए संघर्ष कर रही हूं। लेकिन मैं लकी हूं कि मुझे कभी इस तरह का सामना नहीं करना पड़ा। चूंकि मुझे परिवार से पूरा सपोर्ट मिलता है। इसलिए ज्यादा मुश्किल नहीं होती। जिनके पास परिवार का सपोर्ट नहीं है। वे कभी कभी शॉर्ट कट भी अपना लेते हैं और उनके पास इसके अलावा और कोई तरीका भी नहीं होता है।

टीवी कलाकार संजीदा शेख का कहना है कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में हद से ज्यादा है। आर्टिस्ट मनास्वी व्यास का कहना है कि आपको यह पता होना चाहिए कि आप जिस भी व्यक्ति से मिल रहे हैं वह किस तरह का इंसान है और सही है भी या नहीं। यह जानकारी होनी बहुत जरूरी है। अगर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे तो अपने आप को कभी भी मुश्किल में नहीं पायेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में पायल ने दिबाकर बनर्जी पर आरोप लगाया था कि वे बेहद ही गिरे हुए इंसान हैं। जब उनके दोस्त अनुराग कश्यप ने कहा कि पायल बकवास कर रही हैं, तो अब पायल ने अनुराग को अपशब्द कहना शुरू कर दिया है। अनुराग ने कास्टिंग काउच के मामले में दिबाकर को पाक साफ बताया था और इस बात से पायल को गुस्सा भी आ गया था।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनुराग कश्यप को कहा कि उनका दिमाग खराब है और उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए। वे लिखती हैं कि आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और आपको डॉक्टर की जरूरत है, क्योंकि मैं नहीं चाहती आप कुत्ते की बच्चे की तरह व्यवहार करें। अब पता नहीं, इस बारे में कश्यप क्या कहना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X