तेरे इश्क में घायल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच शुरु हुआ अज़ान, वीडियो में देंखे करण कुंद्रा का रिएक्शन!

By Filmibeat Desk
what-karan-kundra-did-when-azaan-started-during-tere-ishq-mein-ghayal-show-launch-watch

Karan Kundrra: टेलीविजन से सुपर पॉपुलर अभिनेता करण कुंद्रा अब 'तेरे इश्क में घायल' नाम के सुपरनैचुरल शो के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेता हाल ही में शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा चल रही है। उन्होंने चलते इवेंट के बीच, दो मिनट का मौन रखा, क्योंकि अज़ान हो रही थी। साथ ही उन्होंने अनुरोध भी किया कि उनके सभी साथी और मौजूद लोग भी शांत रहे।

करण के इस रिएक्शन पर मौजूद लोगों ने और दर्शकों ने भी अभिनेता की खूब तारीफ की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. और लोग करण की तारीफ करते नहीं थक रहे।

उनके आगामी शो तेरे इश्क में घायल में हम करण को एक वेयरवोल्फ के किरदार में देखेंगे। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि वह प्रति एपिसोड कितना चार्ज कर रहे हैं। और ये फीस उन्हें अपने इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला अभिनेता बनाती है।

सूत्र ने बताया कि, ''करण इस शो के लिए जबरदस्त फीस चार्ज कर रहे हैं। उन्हें प्रति एपिसोड 12 लाख दिया जा रहा है। यह मेल लीड के लिए भुगतान की जाने वाली सबसे ज्यादा राशि है। हालांकि, हर प्रोजेक्ट के प्रति उनका समर्पण है उन्हे उसमें सर्वश्रेष्ठ बनाता है।"

शो 'तेरे इश्क में घायल' के बारे में बात करे तो गश्मीर महाजनी और रीम शेख उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए शो के प्रोमो से पता चला कि करण वीर नाम के एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाएंगे। वह शो की शूटिंग कर रहे हैं और इस रोमांचक शो के बारे में और अपडेट्स का इंतजार है। अभिनेता के लिए 2022 शानदार रहा, जिसमें उनके म्युजिक वीडियो और कई अन्य रिलीज़ हुए।

Read more about: karan kundrra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X