किस जाति की हैं तान्या मित्तल ? धर्म के नाम पर कमाती हैं इतना पैसा, बोल्ड ब्लाउज़ पहन काटती हैं बवाल

Tanya Mittal

तान्या मित्तल को लेकर जमकर चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में तान्या मित्तल ने बिग बॉस सीजन 19 में दस्तक दी है। जहां जाते ही उन्होंने अपने पैसों अपने बॉडीगार्ड को लेकर बातें करनी शुरू कर दी हैं। तान्या ने शो में यह भी बताया कि महाकुंभ में उनके बॉडीगार्ड ने तमाम लोगों की जान बचाई थी जिस वजह से ही उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया। तान्या मित्तल को जमकर सर्च किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या करती हैं तान्या जिससे होती है उनकी तगड़ी कमाई।

धर्म के नाम पर कमाती हैं इतना पैसा

तान्या मित्तल के काम की बात करें तो उन्होंने दिल्ली की सदर बाजार से सामान खरीदकर अपना काम करना शुरू किया। उनका हैंड क्राफ्ट का बिजनेस है। जिसका नाम हैंडमेड लव है। जिसमें वह तमाम गिफ्ट आइटम बेचती हैं। बता दें कि इसके अलावा तान्या मित्तल की यूट्यूब से अच्छी कमाई होती है वह खुद को धार्मिक इंफ्लुएंसर बताती हैं। वह कई धार्मिक स्थल जाती हैं और वहां के बारे में जाकर लोगों को अपने वीडियो के माध्यम से बताती हैं। इसके अलावा तान्या ने खुद का पॉडकास्ट भी शुरू किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम से ही तान्या मित्तल महीने का 9 लाख रुपये कमा लेती हैं। (न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक)

कितनी है कुल संपत्ति

इसके अलावा तान्या मित्तल कई ब्रॉन्ड के प्रमोशन भी करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर भी लिखा है सबसे युवा करोड़पति। तान्या मित्तल की कुल संपत्ति की बात करें तो तान्या मित्तल ने कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

लुक्स को लेकर रहती हैं चर्चाओं में

आपको बता दें कि वैसे तो तान्या मित्तल साड़ी में ही नजर आती हैं, लेकिन वह इतने बोल्ड ब्लाउज पहनती हैं जिस वजह से वह अकसर चर्चाओं में बनी रहती हैं। तान्या मित्तल के कई वीडियोज़ तो ऐसे भी हैं जिसमें वह ब्लाउज पहनते हुए और साड़ी पहनते हुए वीडियो शेयर करती हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उनका विरोध भी किया है कि अगर आप धर्म पर कंटेंट बना रही हैं तो इस तरह के वीडियो अपने पेज पर ना शेयर किया करें। तान्या मित्तल शादी को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। तान्या मित्तल अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती हैं। वह शादी की इच्छा कई बार लोगों के सामने रख चुकी हैं।

Read more about: Tanya Mittal trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X