The 50 के लायन की असली पहचान आई सामने? आवाज सुनते ही फैंस को आई इस बॉलीवुड विलेन की याद!
The 50 Lion Identity: रियलिटी शो The 50 इन दिनों अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और रहस्यमयी किरदार लायन की वजह से खूब चर्चा में है। शो में लायन हमेशा मास्क पहने नजर आता है और उसकी असली पहचान कभी सामने नहीं आती।

बदली हुई आवाज में वह कंटेस्टेंट्स को बड़े फैसले और चौंकाने वाले ट्विस्ट सुनाता है, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया पर उठे पहचान को लेकर सवाल
शो के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि आखिर लायन के मास्क के पीछे कौन है। दर्शक उसकी आवाज और बोलने के अंदाज के आधार पर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
क्या गुलशन ग्रोवर हैं 'लायन'?
हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें एक यूज़र ने दावा किया कि लायन की आवाज और बोलने का तरीका बॉलीवुड के मशहूर 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर जैसा लगता है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर सहमति जताई और कहा कि आवाज सुनते ही उन्हें गुलशन ग्रोवर की याद आ जाती है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी लिखा कि अब वे उस आवाज को किसी और से जोड़ ही नहीं पा रहे हैं।
अभी तक नहीं हुआ कोई ऑफिशियल खुलासा
हालांकि, लायन की पहचान को लेकर अब तक शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। यह भी मुमकिन है कि मास्क के अंदर कोई आम व्यक्ति हो और आवाज को टेक्नोलॉजी की मदद से बदला गया हो।
पहले भी उड़ी थीं दूसरे नामों की अफवाहें
शो शुरू होने से पहले यह चर्चा भी थी कि अभिषेक मल्हान या एल्विश यादव लायन हो सकते हैं। लेकिन बाद में अभिषेक मल्हान ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को गलत बताया और साफ किया कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।
The 50 के नए एपिसोड कब और कहां देखें?
The 50 के नए एपिसोड रोजाना रिलीज किए जा रहे हैं। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर हर शाम करीब 9 बजे देख सकते हैं और टीवी पर आप इस शो को Colors TV चैनल पर रोज रात करीब 10:30 बजे देख सकते हैं। आने वाले एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच और भी कड़े मुकाबले, नए ट्विस्ट और बड़े फैसले देखने को मिलेंगे, जिससे शो का रोमांच और बढ़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











