क्या है Tanya Mittal की महाकुंभ कॉन्ट्रोवर्सी? दिया था ऐसा बयान कि हर जगह होने लगी थी थू-थू!

Tanya Mittal MahaKumbh Controversy: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 हमेशा से कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल ने एंट्री ली है, जो पहले से ही महाकुंभ हादसे को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शो के पहले ही दिन तान्या ने कुंभ में हुए उस दर्दनाक हादसे का जिक्र किया, जिसने उनकी लाइफ को हमेशा के लिए बदल दिया।
तान्या मित्तल की कुंभ कंट्रोवर्सी क्या है?
कुछ समय पहले महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी। तान्या मित्तल का दावा है कि उस दौरान उन्होंने कई लोगों की जान बचाने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि- 'भगदड़ में कई लोगों की हड्डियां और जबड़े तक टूट गए थे। उन्होंने खुद अपने हाथों से लाशें उठाईं। छोटे बच्चे उनके पैरों को पकड़कर मदद की गुहार लगा रहे थे। उन्होंने जितना हो सका उतनी मदद की, लेकिन अफसोस ये रहा कि वह सबको बचा नहीं सकीं।'
उनके इमोशनल बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की, लेकिन बहुत से लोगों ने उन्हें ओवरड्रामा करने का आरोप लगाते हुए 'फेंकू क्वीन' तक कह डाला।
बिग बॉस 19 में तान्या का खुलासा
शो में तान्या ने एक और चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कंटेस्टेंट जीशान कादरी से बातचीत में बताया कि हादसे के वक्त उनके बॉडीगार्ड्स ने 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी और पुलिस की भी मदद की थी। यही नहीं, उन्होंने कहा कि उनके घर में हमेशा से सिक्योरिटी रहती है क्योंकि बिजनेस बड़ा है, इसलिए बॉडीगार्ड होना उनकी नॉर्मल लाइफ का हिस्सा है।
तान्या ने ये भी बताया कि हर कोई उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि 'बॉस' कहकर बुलाता है। उनकी ये बातें सुनकर बिग बॉस हाउस के कंटेस्टेंट और दर्शक दोनों हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस
तान्या मित्तल के इन खुलासों के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स का कहना है कि वह खुद को हीरो दिखाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बातें करती हैं। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि अगर उनका दावा सच है तो उन्होंने उस भीड़भाड़ वाले मंजर में वाकई बड़ी बहादुरी दिखाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











