क्या काम करते हैं Tanya Mittal के पिता, जुराबों की वजह से बने अमीर? वायरल हो रहा पुराना वीडियो

Tanya Mittal

Tanya Mittal Father: बिग बॉस 19 इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है और इस बार सुर्खियां बटोर रही हैं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल। इंस्टाग्राम पर तान्या के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। खासकर एक वीडियो में वह अपने बॉडीगार्ड्स को लेकर बात करती दिखीं, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

तान्या ने बताया कि उनकी जान को किसी तरह का सीधा खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड्स हमेशा साथ रहते हैं। इसके बाद से ही लोग तान्या की फैमिली बैकग्राउंड और उनके पिता के बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं।

कौन हैं तान्या मित्तल के पिता?

तान्या मित्तल के पिता का नाम अमित मित्तल है। वह एक बिजसमैन हैं जो मीडिया और पब्लिक अटेंशन से दूर रहना पसंद करते हैं। Free Job Alert की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित मित्तल शायद ही कभी किसी मीडिया इवेंट में दिखाई दिए हैं और हमेशा लो-प्रोफाइल बनाए रखते हैं।

तान्या के पिता और उनका अंधविश्वास

बिग बॉस 19 के एक एपिसोड में तान्या ने यह भी बताया कि उनके पिता अंधविश्वास मानते हैं। उन्हें खासकर लकी सॉक्स पर बहुत विश्वास है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके पिता ने नॉमिनेशन वाले दिन भी अपना पसंदीदा सॉक्स पहना था।

तान्या का पुराना वीडियो वायरल

शो के दौरान तान्या ने बताया कि उनके पिता की वजह से ही उन्हें स्पाइसी खाना बेहद पसंद है। वहीं, सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह Josh Talk के मंच से अपनी जिंदगी के स्ट्रगल शेयर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने माता-पिता से छिपाकर एक छोटा बिजनेस शुरू किया। उस वक्त वह घरवालों से कहती थीं कि वह दोस्त के घर जा रही हैं, जबकि असल में वह दिल्ली जाकर आर्ट और क्राफ्ट बिजनेस के लिए सामान खरीदती थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X