कुमार सानू ने दिया धोखा तो छोड़ दी एक्टिंग, किया वो काम कि दुनिया हुई हैरान, अब बिग बॉस जीतने की बारी?

Kunickaa Sadanand

Kunickaa Sadanand Controversial life: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। शो में उनके एंट्री करते ही सलमान खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और यह भी बताया कि वह उन्हें लंबे समय से जानते हैं।

बिग बॉस में आने के बाद फिर से 61 साल की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। कुनिका की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है- चाहे उनकी टूटी हुई शादियां हों, सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) से जुड़ा उनका रिश्ता हो या फिर सिंगल मदर बनकर बेटे की परवरिश करना हो। उन्होंने अपने पर्सनल फ्रंट पर अपनी जिंदगी को खूब जिया।

एक्टिंग करियर

कुनिका का एक्टिंग करियर दिल्ली से शुरू हुआ, जहां उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मशहूर एक्टर असरानी की पत्नी ने दिलवाया। उनकी असली पहचान बनाने वाला शो था 'स्वाभिमान', जिसमें उन्होंने 18 साल की बेटी की मां का रोल निभाया था।

28 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 'बीटा', 'गुमराह' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में निगेटिव और बोल्ड रोल किए। हालांकि उन्होंने पॉजिटिव किरदार भी निभाए, लेकिन दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा हम साथ-साथ हैं में रीमा लागू की सहेली 'शांति' के रोल के लिए याद करते हैं।
25 साल के लंबे करियर में वह लगभग 110 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

कुनिका सदानंद की एजुकेशन

एक्टिंग करियर में नाम रौशन करने के बाद कुनिका ने अचानक अपना प्रोफेशन बदलना चाहा और रातों-रात उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और वकालत की राह पकड़ ली। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ (BLS/LLB और ह्यूमन राइट्स में LLM) किया। इसके अलावा, उन्होंने नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ से फॉरेंसिक में पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी ली। यही नहीं, वो वकील के तौर पर लोगों के केस भी लड़ती हैं।

कुनिका की पर्सनल लाइफ

कुनिका की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। 18 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एक शख्स से पहली शादी की, जो उनसे 13 साल बड़े थे। शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ। लेकिन जॉइंट फैमिली में एडजस्ट ना कर पाने की वजह से उन्होंने पति से अलग होकर तलाक ले लिया। इसके बाद बेटे की कस्टडी के लिए उन्होंने 8 साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिरकार बेटे की कस्टडी पति को मिल गई।

पहली शादी के बाद उन्होंने प्राण के बेटे सुनील सिकंद से प्यार किया और दोनों लिव-इन में रहने लगे। लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

35 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स से दूसरी शादी की और वहां शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ, लेकिन शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और 2006 में उनका तलाक हो गया। इस बार बेटे की कस्टडी उन्हें मिली और उन्होंने उसे सिंगल मदर के रूप में पाला।

कुमार सानू से विवादित रिश्ता

90 के दशक में उनका नाम नामी सिंगर कुमार सानू से जुड़ा। उस समय सानू की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी और इसी दौरान वो कुनिका के करीब आ गए। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और कुनिका उनके साथ अक्सर कॉन्सर्ट टूर पर भी जाती थीं।

कुनिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह कुमार सानू से मिलीं तो वो बहुत परेशान थे। धीरे-धीरे उनके बीच गहरी दोस्ती हुई और उन्होंने एक पत्नी की तरह उनकी जिम्मेदारियों तक संभालीं। करीब 5 साल तक दोनों का रिश्ता चला।

इस दौरान कुनिका ने सानू को फिटनेस और फैशन पर ध्यान देने के लिए भी इंस्पायर किया। लेकिन जब सानू की पत्नी रीता बीच में आईं तो हालात बिगड़ गए। रीता को चाइल्ड सपोर्ट पेमेंट में देरी से गुस्सा आया और उन्होंने गुस्से में कुनिका की कार तक तोड़ दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और आखिरकार दोनों अलग हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X