ओटीटी बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी? चर्चा मे है बयान!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे कलाकारों में से एक हैं जो कि अपनी हर फिल्म या सीरीज में एक अलग छाप छोड़ते हैं, ऐसा काफी कम देखा जाता है कि एक एक्टर इस तरह से अपने किरदार में जान डाल दे। इस वक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी की काफी तारीफ हो रही है और इसका कारण है ओटीटी श्रृंखला में उनका शानदार प्रदर्शन। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ओटीटी के लेकर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'सीरियस मेन' में अपने प्रदर्शन के लिए सम्मान जीता है।
इसी को लेकर उन्होने अपना बयान दिया है और इस दौरान वो ईटाइम्स से बात कर रहे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि.. "मैं हमेशा से बहुत अधिक किरदार और अलग अलग काम को करना चाहता था और चाहता हूं।

मैं आंतरिक की खोज जारी रखना चाहता हूं। 'सीरियस मेन' और 'रात अकेली है' ने मुझे पात्रों के अंदर की लाइफ का पता लगाने का मौका दिया और इस तरह का प्रयोग मुझे करना पसंद है और दोनों फिल्मों के लिए एक के बाद एक पुरस्कार मिलना मुझे अच्छा लगता है।
मुझे और अधिक आत्मविश्वासी और प्रेरित करता है।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो इस वक्त वो अपने कई शानदार प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। कुछ समय पहले वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में चल रहे थे। हालांकि अब सबकुछ ठीक हो चुका है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इस मुकाम को पाने के लिए काफी मेहनत की है। इस वक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पसंद के किरदार करते हैं, उन्होने अपना नाम इतना बड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications