कभी खुशी कभी गम...इस सप्ताह कुछ ऐसा ही रहा टेलीविज़न का हाल!

By Shivani Verma

टेलीविज़न पर सीरियल्स में हमेशा कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। कहीं खुशी कहीं गम...ये सब तो हम देखते ही हैं। हर रोज़ टीवी पर कोई न सुर्खियां चलती ही रहती हैं। जहां किसी ने बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें सामने लाई हैं तो वहीं किसी के घर आ रहा है नया मेहमान।

stars

वहीं दूसरी ओर कोई नया प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है तो कोई पुराना सीरियल आपका मनोरंजन करने एक बार फिर आपके सामने आने वाला है। एक तरफ किसी ने किसी को रिप्लेस कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर कोई शो छोड़ कर जा रहा है तो किसी सीरियल में कोई नई एंट्री मार रहा है।

[Hahaha...देखो तो..मौनी रॉय अमित टंडन का फनी फेस!]

कोई किसी को डेट कर रहा है तो कोई शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। किसी सीरियल के इतने एपिसोड्स पूरे हो गए हैं तो कोई सीरियल जल्द ही बंद होने जा रहा है। जी हां...ये सप्ताह टेलीविज़न सीरियल्स की इन्हीं सुर्खियों में बीता...

आइए नज़र डालते हैं इस सप्ताह क्या-क्या हुआ टीवी पर..

जी हां इस सप्ताह जेनिफर विंगेट काफी सुर्खियों में रही। बताया जा रहा है कि जेनिफर जल्द ही आपको बॉलीवुड में नजर आएंगी।

हालांकि दिव्यांका काफी समय से अपनी शादी को लेकर बराबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इस सप्ताह उनकी शादी नज़दीक आने पर वो टेलीविज़न पर छाई रहीं। दिव्यांका-विवेक का फोटोशूट और वेडिंग ट्रैक की खबरें सामने आईं।

जी हां...करन पटेल ने भी इस सप्ताह काफी सुर्खियां बटोरी। सेट पर लेट पहुंचने के लिए जितेंद्र की फटकार से खबरों में आए करन सबकी जबान पर चढ़े रहे।

[कवच : लीड एक्ट्रेस को पता ही नहीं...और हो गईं रिप्लेस!]

ये हैं मौहब्बतें में रूही और आदि का किरदार निभाने वाले आदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा की एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आईं। हालांकि ये दोनों इन खबरों का खंडन करते दिखे।

रूप दुर्गापाल बिग मैजिक के अकबर बीरबल में फीमेल बीरबल का रोल प्ले करने की खबर सामने आई।

अविनाश सचदेवा की बालिका वधु सीरियल से अलविदा कहने की खबर सामने आई। इसमें अविनाश डॉक्टर की भूमिका में हैं।

खबर आई है कि आपका पसंदीदी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।

अरजिति तनेजा की खबर आई कि वो जल्द ही कुमकुम भाग्य सीरियल छोड़ देंगे।

करनवीर बोहरा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी तीजे सिद्धु प्रेगनेंट हैं।

जीटीवी के ये वादा रहा सीरियल ने पूरे किए 200 एपिसोड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X