#WeddingPics: शादी के बाद दोबारा इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे!
बिग बॉस कंटेस्टेन्ट मंदाना करीमी जिन्होंने बाद में क्या कूल है हम से बॉलीवुड डेब्यू किया, अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
बिग बॉस 9 से चर्चा में आईं इरानी मॉडल मंदाना करीमी ने एक बार फिर अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। मंदाना ने इससे पहले, गौरव के साथ कोर्ट मैरिज की थी और अब उन्होंने एकदम देसी स्टाइल बिग फैट इंडियन वेडिंग का लुत्फ उठाया है।
शादी की तस्वीरों से साफ है कि मंदाना एक बेहद खूबसूरत भारतीय दुल्हन लग रही हैं। और उनके संगीत सेरेमनी पर शाहिद कपूर - मीरा राजपूत से लेकर गौहर खान और वीजे बानी तक शामिल हुए।

गौरतलब है कि मंदाना करीमी बिग बॉस सीज़न 9 के दौरान कीथ सीकेरा की पार्टनर बनने और कीथ की गर्लफ्रेंड रोशेल राव से अपनी लड़ाइयों को लेकर काफी फेमस हुई थीं।
इसके बाद उन्होंने क्या कुूल हैं हम 3 से तुषार कपुूर के अपोज़िट डेब्युू किया जिसके बाद तुषार से उनके अफेयर की काफी खबरें उड़ीं थीं।
देखिए मंदाना की शादी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications