अमेजन ओरिजनल 'फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!' के सीजन 2 के लिए हो जाइए तैयार

By Prachi Dixit

एक बार फिर से चार महिलाओं को दिल को छू लेने वाली इस सुपरहिट वेब सीरीज की वापसी हो रही है। हम बात कर रहे हैं अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ "फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! की। जो कि अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। अमेजन ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के दूसरे सीजन में चार लड़कियां प्यार, करियर और दोस्ती के बीच अपना विकल्प चुनते हुए नज़र आएंगी।

अमेज़न प्राइम वीडियो भारत के निर्देशक और हेड ऑफ कंटेंट विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! ने देशभर में उपभोक्ताओं को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया था। शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे आधुनिक भारतीय महिलाओं के नए और बोल्ड अवतार के लिए सराहा गया। अब हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि दामिनी, अंजना, उमंग और सिद्धि, फ़ॉर मोर शॉट्स के एक और आकर्षक सीज़न के साथ वापसी कर रहे है।

Four more shot please

दूसरे सीजन की निर्देशक नूपुर अस्थाना ने कहा कि फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! का पहले सीजन के जरिये महिलाएं जो वे हैं उसका जश्न मनाने के लिए एक युग की शुरुआत की है, न कि समाज जो सोचता है कि उन्हें होना चाहिए!दूसरे सीजन में निश्चित रूप से पहले सीज़न के फिनाले के बाद युवा महिलाओं के जीवन में बहुत सारे नए मोड़ देखने मिलेंगे।

आपको बता दें कि देविका भगत द्वारा लिखित "फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!" के डायलॉग इशिता मोइत्रा द्वारा लिखित है। प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ प्रितिक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमण, नील भूपलम, सिमोन सिंह और अमृता पुरी जैसे स्टार कलाकार नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X