Web Review बारिश: इस बारिश से प्यार नहीं इश्क हो जाएगा, धड़कन में बसने वाली कहानी

By Prachi Dixit

ये कहानी दो लोगों की नहीं बल्कि सच्ची मोहब्बतें की है जिसने प्यार के मायने को खोखला नहीं होने दिया। एकता कपूर एक बार फिर से उम्र के उस पड़ाव पर प्यार दिखाने की कवायद कर रही हैं जहाँ पर जिम्मेदारी का बोझ है। फिर भी दिल आजाद है। आशा नेगी और शरमन जोशी पहली बार एक साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने जिस तरह अपनी सादगी से इश्क को स्क्रीन पर पिरोने की कोशिश कि है वो आपके दिल मे बस जाएगी।

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मिहिर-तुलसी, प्रेरणा अनुराग, राम और प्रिया और अर्चना- मानव यानी कि टीवी की रोमांटिक जोड़ियां की फेहरिस्त में एकता ने अनुज और गौरवी का नाम भी शामिल कर दिया है।अनुज एक गुजराती मेहता परिवार से है। जो कि शहर का सबसे बड़ा ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। गौरवी मेहता ज्वेलरी के एक शोरूम में सेल्स गर्ल का काम करती है।

गरीब मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली गौरवी के सिर पर मध्यम वर्ग परिवार की जिम्मेदारी है। गौरवी शादी करना चाहती है लेकिन इस शर्त पर कि शादी के बाद भी वह अपने परिवार का खर्च उठायेगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज खुद को अनपढ़ और कमजोर समझता है। टूटे दिल के साथ वह शादी जैसे रिश्ते से दूर भागता है।

Baarish

एक सोच के दो इंसान जब मजबूरी में शादी करते हैं तो क्या होता है उसका अंजाम। इसी शादी के रिश्ते पर टिकी है बारिश की ये कहानी। जहां पर बारिश वाला तूफान भी है। बारिश के शोर में छिपा सुकून भी। यकीन मानिए इस बारिश से आपको इश्क़ हो जाएगा। अगर आप लंबे समय से किसी दिल मे बस जाने वाली लव स्टोरी का इंतजार कर रहै हैं तो गौरवी और अनुज की ये सच्चे प्यार की बारिश आपको भीगा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शरमान जोशी और आशा नेगी ने इस वेब सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। आशा और शरमन ने गौरवी और अनुज की भूमिका में अपनी सादगी से कहानी में जान भर दी है। कहानी एक लय में इस तरह आगे बढ़ती है कि 20 एपिसोड की ये सीरीज आपके लिए हर एपिसोड के साथ मस्ट वॅाच बनती जाती है।

परिवार, रिश्ता और प्यार के मायने को एक बार फिर से एकता कपूर ने अपने टीवी शो की तरह इस वेब सीरीज में भी समझाने की कवायद की है। एक फ्रेश लव स्टोरी और एक फ्रेश जोड़ी इस सीरीज को हर फ्रेम में खूबसूरत बनाते जाती है। अगर आप लव स्टोरी के फैन हैं तो ये वेब सीरीज आपके लिए है।

डिजिटल रिव्यू- बारिश (वेब सीरीज)

कलाकार- शरमन जोशी, आशा नेगी, प्रिया बनर्जी,बेनाफ पटेल,साहिल श्रॅाफ आदि।

क्रिएटिव डायरेक्टर- बलजीत सिंह चड्ढा

संवाद- रघुवीर शेखावत

यहां देखिए- ओटीटी: ऑल्ट बालाजी

रेटिंग- 3 स्टार

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X