कोरोना के खौफ के बीच इस मुश्किल वक्त में लंबे समय के बारे में सोचना चाहिए- पूजा बनर्जी

By Filmibeat Desk

ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर एक हौसला से भरा मैसेज सभी को दिया है। पूजा बताती हैं, "मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं इतने कठिन समय के दौरान भी काम कर पा रही हूं और सभी का मनोरंजन कर पा रही हूं।

हालांकि मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि लोग समझते हैं कि एक्टर्स सिर्फ शूटिंग करते हैं और इंस्टा स्टोरीज़ बनाते हैं और हमें इतनी परवाह नहीं होती, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि हम भी इंसान हैं और हमारे भी परिवार हैं। मेरे भी ऐसे दोस्त और फैमिली मेंबर्स हैं, जिनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

pooja banerjee

मैं उनका हालचाल पूछती हूं और लोगों को बेड, दवाइयां या उनकी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने में उनकी मदद करती हूं। मैं इसका प्रचार नहीं करती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं लोगों की मदद नहीं कर रही हूं। हमारे आसपास जो भी हो रहा है, इसका प्रभाव हम पर भी पड़ता है। दुनिया में हो रही घटनाओं के चलते सोशल मीडिया मेरे लिए बहुत संवेदनशील बन गया है।

"वो आगे बताती हैं, "'मुझे लगता है कि इस वक्त लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। हमें घर के अंदर रहकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहिए, साथ ही अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहना चाहिए। मैं इस दौरान अपने को-स्टार्स के साथ घुल-मिल रही हूं और कुछ नाॅवेल्स भी पढ़ रही हूं।

मैं सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं जैसे भाप लेना, मास्क पहनना आदि। जब भी मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं, तो मैं सारा दिन गर्म पानी पीती हूं। मुझे लगता है कि सभी को इसे फॉलो करना चाहिए। जब आपके आसपास लोग हों, तो हमेशा मास्क पहने रहिए। यह बड़ा मुश्किल वक्त है और हमें छोटी अवधि के बजाय लंबे समय के बारे में सोचना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि यह महामारी जल्द खत्म हो और हम आजाद होकर किसी से भी बात कर सकें और किसी भी शहर में घूम सकें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X