"हमने कभी भाषा को हमारे बीच की दीवार नहीं बनने दिया": आरती बिराजदार

By Filmibeat Desk

Aarti Birajdar: हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे अलग नहीं है। यह शो एक साधारण लड़की के असाधारण सफर की प्रेरणादायक कहानी दर्शाता है।

Aarti Birajdar

वहीं, शो के पर्दे के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिल को छू लेने वाली है। शो में वैदेही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से आने और अलग-अलग भाषाएँ बोलने के बावजूद पूरी टीम एक परिवार की तरह रहती है।

Also Read
इंटिमेट होने के दौरान पत्नी को पीटा, अब चॉल में ऐसी जिंदगी गुजार रहा है आमिर खान का सौतेला भाई
इंटिमेट होने के दौरान पत्नी को पीटा, अब चॉल में ऐसी जिंदगी गुजार रहा है आमिर खान का सौतेला भाई

इस बारे में बात करते हुए, आरती बिराजदार ने कहा, "मैं एक खास बात जरूर बताना चाहूँगी। हमारे सेट पर अलग-अलग जगहों के लोग काम करते हैं। कुछ लोग मुंबई से आए हैं, जबकि कुछ कोल्हापुर और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से हैं। फिलहाल हमारी शूटिंग कोल्हापुर में हो रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई से आए लोग हर दिन मराठी सीखने की कोशिश करते हैं। वे रोज नए मराठी शब्द सीखते हैं और सेट पर उन्हें बोलने की भी कोशिश करते हैं। उनका यह उत्साह और सीखने की इच्छा देखकर बहुत अच्छा लगता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि हमने कभी भाषा को हमारे बीच की दीवार नहीं बनने दिया। मैं एक मराठी परिवार से हूँ, लेकिन शो में हिंदी बोलने वाला किरदार निभा रही हूँ और सभी ने मेरा पूरा साथ दिया है। हमारी टीम में मुंबई के लोग भी हैं और कोल्हापुर व महाराष्ट्र के स्थानीय कलाकार और ये टेक्नीशियन भी। फिर भी हम सब एक परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं। हम कहीं से भी आए हों या कोई भी भाषा बोलते हों, हमारा उद्देश्य एक है और हम पूरे दिल से इस शो के लिए साथ काम करते हैं।"

'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' एक ऐसी साधारण लड़की की कहानी है, जो अपने हालात से आगे बढ़कर बड़े सपने देखने की हिम्मत करती है। यह कहानी सिखाती है कि यदि इंसान में हिम्मत, मेहनत और खुद पर भरोसा हो, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।

अधिक जानकारी के लिए देखें 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' शो हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

Read more about: tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X