#Naagin2Promo..एक नहीं अब इंतज़ार दो-दो मौनी रॉय का...नागिन 2 में अब ज्यादा दिन नहीं!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न के मशहूर सीरियल नागिन के सीज़न 2 का जल्द ही आगाज़ होने वाला है। हाल ही में नागिन सीज़न 2 का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मौनी रॉय का नया लुक सामने आया है। आपको बता दें कि मौनी इसमें इस बार आपको डबल रोल में दिखाई देंगी।

Naagin

इसमें आप देखेंगे कि 'शिवन्या' यानी की मौनी रॉय डबल रोल में नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय 'नागिन 2' में 25 साल की एक लड़की की मां का किरदार निभाएंगी।

TRP रेटिंग..कुमकुम भाग्य को टक्कर देने आ गए हैं ये सीरियल..जानिए कौन रहा टॉप में!

आपको बता दें कि 25 साल की लड़की का किरदार निभाने वाली कोई और नहीं बल्कि खुद मौनी रॉय ही हैं। मौनी रॉय 'नागिन 2' में मां 'शिवन्या' और बेटी 'शिवांगी' का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

पहले सीजन की तरह मौनी रॉय, अदा खान और सुधा चंद्रन 'नागिन 2' के भी किरदार को निभाने वाली है। इसी के साथ इस शो के ऑनएयर होने की सामने आ गई है। 'नागिन 2' 8 अक्टूबर से शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स पर दिखाया जाएगा।

आपको बता दें कि नागिन के पहले सीज़न में अर्जुन बिजलानी ने भी पिता और बेटे का डबल रोल निभाया था। बस, अब इसी राह पर चल पड़ेंगी मौनी रॉय भी।

बहुत कुछ बदल जाएगा नागिन 2 में..सब दिखेगा लेकिन..

आपको बता दें नागिन' नवंबर 2015 में शुरू हुआ था जो इस साल जून तक चला। 'नागिन' की टीआरपी हमेशा से हाई रही। इसकी निर्माता एकता कपूर थी। मौनी इसके पहले एंड टीवी के डांस रिएलिटी शो 'सो यू थिंक यू केन डांस' की होस्ट भी रह चुकी हैं।

नागिन सीजन 2 को और भी ज्यादा भव्यता के साथ बनाया जाएगा। धारावाहिक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बजट बढ़ाया जाएगा ताकि स्पेशल इफेक्ट्स ज्यादा वास्तविक लगे।

खबर है शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई सारे नए चेहरे नजर आएंगे, जिन्हें आपने पहले सीजन में नहीं देखा होगा। बहरहाल नीचे देखें इसका प्रोमो..

Aah Rahi Hai Woh !!!! with @imouniroy starts 8th October

A video posted by Colors TV (@colorstv) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X