..................... Watch the last glimpse of Seridevi in Umang 2018 aired on Zee TV - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी की आखिरी झलक देख लीजिए, इसके बाद कभी नहीं दिख पाएंगी

श्रीदेवी 54 साल की उम्र में दुनिया से विदा लेकर चली गई हैं और हमारे पास बच गई हैं तो बस यादें। करण जौहर ने ठीक ही कहा कि आज भारतीय सिनेमा से उसकी हंसी हमेशा के लिए छिन गई।

वो हंसता, खिलखिलाता, मस्ती भरा चेहरा अब कभी नहीं दिखेगा। लेकिन श्रीदेवी की ये मुस्कुराती, खिलखिलाती आखिरी झलक आप अभी देख सकते हैं। वो भी टीवी पर। उमंग अवार्ड्स 2018 में।

watch-the-last-glimpse-seridevi-umang-2018-aired-on-zee-tv

जी हां, मुंबई पोलिस के इस सालाना जलसे में श्रीदेवी शामिल हुई थीं। रणवीर सिंह और मनीष पॉल उन्हें बड़े अदब के साथ स्टेज पर ले गए थे और श्रीदेवी ने स्टेज पर डांस भी किया था।

ये सारी बस अब यादें ही रह जाएंगी जिन्हें आज आप उमंग 2018 में देख सकते हैं। श्रीदेवी इवेंट्स और अवार्ड शो में हमेशा नज़र आती हैं। गोआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं यहां नहीं आऊंगी तो कहां आऊंगी।

श्रीदेवी ने सारी ज़िंदगी अवार्ड्स में बिताई है। इस साल भी उन्हें मॉम में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई अवार्ड मिले। उनकी मौत से भले ही बॉलीवुड सदमे में है। लेकिन आज उनकी आखिरी झलक फैन्स देखेंगे इसका हमें यकीन है।

श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 फिल्में कीं जिनमें से 63 तमिल, 63 तेलुगू और 16 मलयालम फिल्में भी शामिल हैं। अब 300 फिल्में करने के बाद और 50 साल के करियर के बाद, उन्हें ज़िंदगी से ज़्यादा कुछ नहीं चाहिए था।

देखिए अवार्ड फंक्शन्स में कैसे करती थीं श्रीदेवी शिरकत -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X