Movie this week- 25 जनवरी को जी सिनेमा पर देखिये चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है कि शाहरुख की दो साल पहले रिलीज हुई हिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस इस सप्ताहांत यानी रविवार को जी सिनेमा पर दिखाई जाएगी। शाम के 5 बजे ये फिल्म जी सिनेमा पर आएगी चूंकि सोमवार को 26 जनवरी के चलते स्कूलों व ऑफिसों की छुट्टी रहेगी तो इसके चलते दर्शकों के लिए ये रविवार खास व एंटरटेनिंग बनाने के लिए चेन्नई एक्सप्रेस को सेलेक्ट किया गया है।
चेन्नई एक्सप्रेस की खास बातों में यो यो हनी सिंह का लुंगी डांस, शाहरुख खान का एक्शन व रोमांस और दीपिका पादुकोण की मजेदार साउथ भाषा शामिल है। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि 40 साल के राहुल (शाहरुख खान) अपने दादाजी की अस्थियों को लेकर रामेश्वरम के लिए निकलता है लेकिन रास्ते से वो अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बना लेता है।
चेन्नई एक्सप्रेस में बैठकर राहुल ये प्लान करता है कि वो रास्ते में किसी स्टॉप पर उतरकर अपने दोस्तों के साथ निकल जाएगा। लेकिन तभी उसकी मुलाकात होती है मीनम्मा उर्फ मीना (दीपिका पादुकोण) से जो कि अपने पिता के घर से भागकर आ रही थी लेकिन उसके पिता के गुंडे उसे पकड़कर वापस घर ले जा रहे होते हैं। राहुल मीना की वजह से उन गुंडों से उलझ जाता है और उसकी पूरी जिदंगी ही बदल जाती है।
राहुल को प्यार और रिश्तों की अहमियत समझ आती है और वो मीना को पाने के लिए किसी भी हद तक जाता है। तो राहुल की इस खूबसूरतत, रोमांचक प्रेम कहानी देखने के लिए इस रविवार शांम 5 बजे का इंतजार करिये।


Click it and Unblock the Notifications
