5 अक्टूबर से स्टार प्लस पर 'सत्यमेव जयते' सीजन 3, प्रोमो लांच

एक बार फिर से आमिर खान का सोशल इशू वाला प्रोग्राम सत्यमेव जयते..चर्चा में है। जिसका सीजन 3 अक्टूबर की पांच तारीख से शुरू होने जा रहा है। जो कि अपने पिछले दोनों सीजन की तरह ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। जिसकी जानकारी आमिर खान ने ट्विटर पर दी है।

आमिर मे ट्विट किया है कि एसएमजे का नया सीजन पांच अक्टूबर से शुरू होगा। नया प्रोमो देखिए। मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं। अभी तक आमिर खान ने अपने शो के जरिये कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, बाल शोषण, घरेलू उत्पीड़न जैसे देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। जिसका फायदा जनता को मिलता दिख रहा है।

5 अक्टूबर से स्टार प्लस पर 'सत्यमेव जयते' सीजन 3

अपने इस प्रोग्राम के लिए आमिर खान देश के पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस बार के शो में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इस बार प्रोग्राम में एक डिबेट भी होगी। शो का प्रोमो बार-बार स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है।

इस बार का शो देश में बीमारी की तरह फैले भ्रष्ट्राचार पर आधारित होगा। अपने प्रोग्राम के बारे में बोलते हुए आमिर ने कहा कि यदि हम समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो न तो हमें सामाजिक कार्यकर्ता बनने की जरूरत है और न ही एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) बनाने की जरूरत है।"

आमिर के न्यूड 'पीके' पोस्टर को टक्कर देने आया कांति का 'ओके' पोस्टर

गौरतलब है कि आमिर खान ने सत्यमेव जयते के जरिए देश की आम जनता से जु़ड़ने की कोशिश की है जिसकी वजह से उनके प्रोग्राम के दोनों सीजन काफी सफल रहे। देखते हैं कि इस बार आमिर खान सफल हो पाते हैं कि नहीं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/9_EAPlsVYmk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X