राखी-पूनम के बाद अब कपिल शर्मा केजरीवाल के मुरीद
केजरीवाल के मुरीद कपिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने लोकप्रिय शो 'कामेडी नाइट्स विद कपिल' में आप के नेता अरविंद केजरवाल को आमंत्रित करना चाहेंगे। कपिल ने 'एयरटेल टॉक टू मी' सेवा के तहत अपने प्रशंसकों से कहा, "मैं किसी दिन अपने शो में अरविंद केजरीवाल को निमंत्रित करना चाहूंगा।"
कपिल का मानना है कि आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार शुरुआत की है और इस तथ्य को साबित कर दिया है कि भारतीय परिवर्तन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जुनून से भरे नए लोग शामिल हैं। परिणामों ने दिखाया है कि भारतीय परिवर्तन में विश्वास करते हैं। मेरा निजी तौर पर मानना है कि उम्मीदवार मुख्य रूप से प्रभावित करते हैं न कि पार्टी।
देखते हैं कि कपिल शर्मा की यह मंशा केजरीवाल कब पूरा करते हैं? वैसे इससे पहले आयटम नंबर राखी सावंत और ट्विटर क्वीन पूनम पांडे ने भी केजरीवाल की जीत के बाद उन्हें रीयल हीरो कहा था। हालांकि यह दोनों बलाएं दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले केजरीवाल पर निशाना साधा करती थीं। बड़बोली राखी सावंत ने तो केजरीवाल को बकायदा उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करके उन्हें राजनीतिक टिप्स देने की बात कही थी।


Click it and Unblock the Notifications
