अनुष्का शर्मा से पहले इस मशहूर एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दी अपनी प्रेग्नेंसी, इतने बड़े बेबी बंप से मचा हंगामा

सुपरहिट टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' से मशहूर हुईं वृंदा दौड़ा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खूबसूरत एक्ट्रेस 24 दिसंबर 2016 को एक ट्रेडिशनल वेडिंग सेरेमनी में अपने 'जीवन के प्यार' भविन मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। लगभग पांच वर्षों के बाद कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया था और अब उनके दूसरे बच्चे के आगमन के साथ तीनों का परिवार पूरा हो जाएगा।
20 जनवरी 2024 को वृंदा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपने फुल ग्रो बेबी बंप फोटो पोस्ट की। वृंदा काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं और यह खबर उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज के रूप में आई। अभिनेत्री एक फ्रिल्ड गाउन में सजी हुई थीं और उनका बेबी बंप खुला था। नेचुरल हेयर के साथ मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था।
अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद वृंदा ने अपने इंस्टा हैंडल पर जर्नी के बारे में बात की थी। 7 जुलाई 2021 को वृंदा दाैड़ा ने एक क्यूट पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात की थी। वृंदा ने अस्पताल के कमरे से अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने आगे मां बनने की खुशी भी साझा की थी।
वृंदा ने लिखा था, ''मैंने यह किया! हम साथ थे, दुनिया में और कुछ भी मायने नहीं रखता। प्रेग्नेंसी के वे नौ महीने मेरा सी सेक्शन, दर्द, ब्लीडिंग, गले में खराश, मेरा सूजा हुआ चेहरा और पैर, सब इसके हकदार हैं।''


Click it and Unblock the Notifications