टीवी के सबसे क्यूट कपल के बीच आई दरार..क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!

By Shivani Verma

सीरियल 'मधुबाला' में आरके का किरदार निभाने वाले विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी के रिश्ते के पर मानों ग्रहण सा लग गया है। खबरों की मानें तो इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि इन दोनों के बीच कुछ दिन पहले अनबन हुई थी, जिसके बाद विवियन बैग पैक कर अपने लोखंडवाला स्थित घर से चले गए हैं और अब अंधेरी (मुंबई) में कहीं रह रहे हैं।

Vivian-Vahbbiz

#GoodNews..अब हॉरर फिल्म में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..डरने के लिए हो जाएं तैयार!

इस बारे में दोनों के करीबी ये बताते हैं कि दोनों ने अपने बीच की परेशानियों को दूर करने के लिए एक-दूसरे से ब्रेक लेने का सोचा है। बता दें कि दोनों की मुलाकात स्टार वन के सीरियल 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

''जब मैं औरत बन गई हूं तो 'ऐसे' रोल क्यों निभाऊं''

सूत्र ने बताया, 'इस रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। दोनों ने महसूस किया है कि दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। वाहबिज पुणे के एक प्रभावशाली परिवार से आती हैं, जबकि विवियन उज्जैन के हैं। वाहबिज आउटगोइंग मानी जाती हैं लेकिन विवयन इंट्रोवर्ट हैं।'

वाहबिज ने भी इन बातों से इंकार नहीं किया और कहा, 'इसमें डिस्कस करने की कोई बात नहीं है। सभी रिश्तों में परेशानियां आती ही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X