शक्ति अस्तित्व के अहसास के फैंस के लिए बुरी खबर,हरमन ने शो छोड़ा Shock !
शक्ति अस्तित्व के अहसास के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो के हीरो यानी कि हरमन ने शो छोड़ने का फैसला ले लिया है। लेकिन कुछ समय के लिए।
ऐसी खबर है कि हरमन यानी कि विवियन डीसेना को पुणे में फुटबॅाल खेलने के दौरान रीढ़ की हड्डी नें चोट आ गई ।हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अंदाजा नहीं हुआ।

लेकिन बाद में उनका दर्द इस कदर बढ़ गया कि डॅाक्टर ने उन्हें 15 दिन तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।विवियन का कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें इतनी तकलीफ नहीं होती है।लेकिन अंधेरी से नायगांव तक सेट पर पहुंचना उनके लिए फिलहाल ट्रेवल के लिहाज से सही नहीं है।
इस वजह से उन्होंने फिलहाल शो से दूरी बनाने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि इस वक्त उन्हें काफी दर्द है। शूटिंग पर वापस आने को लेकर फैसला वह डॅाक्टर की सलाह के बाद ही ले सकते हैं।
हालांकि शो की अधिक शूटिंग करके पहले से ही रख ली गई। इस वजह से टेलीकास्ट पर इसका असर नहीं पड़ सकता है।
बहरहाल,ये 7 सुपरस्टार अब टीवी पर नहीं दिखाई देंगे। यहां देखिए बड़ी वजह


Click it and Unblock the Notifications
