पत्नी के अफेयर की खबरों पर बोले विवियन..''मैं और वाहबिज़...''
टेलिवीज़न खबरों में पिछले कुछ दिनों से विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज़ के टूटते रिश्ते की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। खबर में गर्माहट तब आई जब इन दोनों के रिश्ते के टूटने का कारण एक्टर विपुल रॉय को बताया जाने लगा। इसके बाद विपुल और वाहबिज़ दोनों ने ही इन खबरों को महज़ बकवास बताया।

मम्मी बनने वाली हैं ये सुपरस्टार एक्ट्रेस..पहली बार Baby Bump के साथ आईं नजर..क्यूट
पिछले दिनों हमने बात की थी कि जब विवियन और वाहबिज़ के बीच विपुल के आने की खबरें उठी तो वाहबिज़ और विपुल दोनों ने इसकी सफाई पेश की। लेकिन जिसे बोलना चाहिए था, वो चुप था। यानि विवियन डिसेना ने उस समय कुछ नहीं बोला था। लेकिन अब हाल ही में एक पॉपुलर पोर्टल को दिए इंटरव्यू में विवियन ने बहुत से खुलासे किए हैं, आइए जानते हैं..
* विवियन ने कहा मैं और वाहबिज़ अब भी अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। विवियन ने कहा कि हमने अभी सिर्फ एक ब्रेक लिया है। तलाक का तो सवाल ही नहीं है।
आखिर माजरा क्या है..सब बोले जा रहे हैं..लेकिन जिसे बोलना चाहिए वो हैं SILENT!
* वाहबिज़ ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। जब मैं झलक दिखलाजा में भाग लेने से कतरा रहा था, तब वाहबिज़ ने ही मुझे हौसला दिया था और अगर मैं उस समय वाहबिज़ की जगह होता तो मैं भी यही करता।
* वाहबिज़ और विपुल के लिंकअप की खबर पर विवियन ने कहा कि जब ये खबर मैंने सुनी तो मैं और वाहबिज़ दोनों फोन पर खूब हंसे थे। विपुल और उसके पापा दोनों ही मुझे और वाहबिज़ को मिलाने की कोशिश में हैं।
* हम सप्ताह में एक बार ज़रूर मिलते हैं और रोज़ाना फोन पर बातें करते हैं।
#Naagin2Promo..एक नहीं अब इंतज़ार दो-दो मौनी रॉय का...नागिन 2 में अब ज्यादा दिन नहीं!
* वाहबिज़ का विवियन के जन्मदिन पर न होने की खबर पर विवियन ने कहा कि वो उस समय मेरे साथ ही थी। वो वाहबिज़ ही थी जिसने फोटो खीचीं थी और वीडियो बनाई थी।
* विवियन ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं होता जिसे सुलझाया न जा सके। मैं और वाहबिज़ दोनों ही इस रिश्ते को सुलझा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications





