Vivian Dsena Comeback: बेटी की पहचान छिपाने के बाद विवियन की हुई टीवी में वापसी, एंट्री देखकर दीवाने हुए फैंस

Vivian Dsena TV Show: विवियन डीसेना लंबे समय के बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले काफी समय से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पता चला कि उनकी एक बेटी है। अब इस खुलासे के बाद विवियन ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर ली है।
मशहूर एक्टर विवियन डीसेना एक बार फिर से 'उडारियां' के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर इस शो में सरताज के रूप में कैमियो कर रहे हैं। इससे पहले खबर आ रही थी कि विवियन 'नीरजा' शो के साथ वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने अपनी वापसी के लिए मशहूर शो 'उडारियां' को चुना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे विवियन के अच्छे दोस्त हैं और शो 'उडारियां' सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस का शो है।
विवियन की शो में एंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। विवियन पहले की ही तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। उड़ारियां' में विवियन डीसेना काफी यंग दिख रहे हैं। यह लुक प्यार की ये एक कहानी के अभय रायचंद की याद दिलाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विवियन डीसेना का पिछला शो 'सिर्फ तुम' था, जिसमें उनकी जोड़ी ईशा सिंह के साथ बनाई गई थी। विवियन को टीवी में वापसी करता देख फैंस बहुत खुश हैं और उन्होंने इस खुशी में कई ट्वीट्स भी किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











