टीवी एक्टर Vivian Dsena ने छिपा कर रखी दो महीने की बेटी की खबर, पोल खुलने पर फैंस को लगा झटका

Recommended Video
Vivian Dsena Daughter: मनोरंजन जगत में हाल ही में बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर विवियन डीसेना की बेटी हुई है और इस बात से उन्होंने लोगों को अनजान रखा था। लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब विवियन की पोल खुल चुकी है और उनकी दो महीने की बेटी के बारे में पता चल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन की पत्नी नौरान अली से दो महीने की एक बेटी है, जिससे उन्होंने एक साल पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी। टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के एक्टर बीती शाम सुर्खियां बटोर रहे हैं जबसे उनकी बेटी के गुप्त रूप से होने की खबर आई थी और वे दोनों इसे दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं क्योंकि पति और पत्नी दोनों मीडिया के रडार से अपने जीवन को दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह भी है कि उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा।
पिछले साल की थी चोरी-छिपे शादी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की एक बच्ची है और लगभग दो महीने की है। नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें साझा करती हैं। विवियन और नौरान की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो जब वह अपनी पत्नी वाहबीज दोराबजी से अलग हुए तो उनके जीवन में नौरान की एंट्री हुई। नौरान विवियन की बहुत बड़ी फैन थीं और फिर दोनों की बातें सोशल मीडिया पर शुरू हुई। पहले दोस्ती हुई जब तालमेल ढंग से बैठ गया तो इस दोस्ती की कहानी ने प्यार का रूप ले लिया। दोनों ने फिर एक होने का फैसला किया और पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। अब खबर आ रही है कि विवियन की एक बेटी भी हो गई है।
2021 में टूटी थी पहली शादी
इससे पहले, विवियन डीसेना की शादी वाहबिज दोराबजी से हुई थी और उनका अलग होना उनके सभी फैंस के लिए एक झटका था।विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 7 जनवरी 2013 को वे हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए थे। शादी के चार साल बाद ही दोनों के बीच काफी परेशानियां आने लगीं। वाहबिज ने विवियन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया। साल 2019 तक विवियन और वाहबिज के बीच कड़वाहट ने गंदा रूप ले लिया कई रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया कि वाहबिज ने विवियन से काफी मोटी एलिमनी मांगी है। साल 2021 में वाहबिज और विवियन एक-दूसरे से अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications