विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बच्चे को जन्म, जानें बेटा हुआ या बेटी ?
Vivian dsena-Nouran Aly Shared Good News: टीवी के जाने माने एक्टर विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को अधिक पब्लिक नहीं करते, लेकिन हाल ही में विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खुशखबरी साझा की है। विवियन डीसेना ने बताया कि वह एक बार फिर पिता बन गए हैं। लाइमलाइट से दूर पत्नी नूरान प्रेग्नेंट थीं और अब हाल ही में एक्टर ने गुड न्यूज सुनाई है कि उन्हें दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य मिला। बता दें कि पहले कपल के एक बेटी थी। वहीं अब फैन्स को यह जानने की बेताबी हो रही है कि विवियन के अब बेटा हुआ है या बेटी ?

विवियन डीसेना बने दूसरी बार पिता
इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विवियन डीसेना ने बताया कि 'कुछ समय से लिए उन्होंने दूरियां बना ली थीं, बिना वजह के नहीं, कुछ कहानियां यूं ही बयान नहीं की जातीं। उन्हें पहले जिया जाता है। खामोशी ने काफी कुछ कह दिया है। हमारा राज्य अब बड़ा गया है क्योंकि अब घर में आया है एक नन्हा राजकुमार।' जी हां, विवियन और नूरान के घर बेटे का जन्म हुआ है। फैन्स को इस खबर को सुन कपल को बधाई देते थक नहीं रहे हैं।
गुपचुप रचा ली थी शादी
बता दें कि भारती सिंह, एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, रजत दलाल समेत तमाम स्टार्स और उनके फैन्स ने विवियन और नूरान को बेटे की आने की खुशी में जमकर बधाइयां दी हैं। आपको बता दें कि विवियन डीसेना ने नूरान से साल 2022 में शादी की थी। बता दें कि नूरान Egypet की पूर्व पत्रकार हैं। दोनों ने ही अपने रिश्ते को लंबे समय से प्राइवेट रखा था। चूंकी नूरान मुस्लिम हैं इसलिए विवियन ने भी मुस्लिम धर्म अपना लिया। इसी के साथ ही विवियन ने नूरान की पहली शादी से हुए बच्चों के भी अपनाया है। अब दोनों 4 बच्चों के माता पिता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











