आर.के.. ने छोड़ा मधुबाला, लोग निराश..
मुंबई की हाउस वाइफ वाणी शेट्टी ने कहा कि मैं तो मधुबाला केवल आर के के ही कारण देखती थी अब जब वो ही नहीं रहेंगे तो मैं तो शो देखूंगी ही नहीं। मुझे आरके के शो छोड़ने वाली न्यूज से काफी दुख हुआ है।
आपको बता दें कि 'मधुबाला-एक इश्क, एक जुनून' की कहानी में लंबा लीप होगा जिसकी वजह से अब कहानी में काफी कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। फरवरी में शो की कहानी लंबी छलांग लगाने जा रही है जिससे अब शो में आपको नये किरदार देखने को मिलेंगे।
लेकिन इन नये चेहरों के बीच अब आपको शो के हीरो ऋषभ कुंद्रा उर्फ आर.के. दिखायी नहीं पड़ेंगे क्योंकि कहानी में लीप होने के वजह से ऋषभ कुंद्रा उर्फ आर.के. का रोल निभाने वाले कलाकार विवियन डीसेना ने यह शो छोड़ने का फैसला कर लिया है।
खुद विवियन ने ट्विटर पर शो छोड़ने की पुष्टि कर दी है। वैसे इस समय शो में आर के का डबल रोल चल रहा है। गलत आरके की हत्या के जुर्म में सही वाले आरके को जेल जाना पड़ेगा और वहीं से कहानी आगे बढ़ जायेगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि शो में मधुबाला का रोल प्ले करने वाली दृष्टि धामी का हो सकता है अब डबल रोल हो जाये और वह खुद अपनी ही बेटी का रोल करे। कहानी में लीप फरवरी में आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications
