न्यूड योगा गुरु की बिग बॉस से विदाई, वजह पता चलेगी आज रात!
बिग बॉस 7 में न्यूड योगा गुरु को जब घर के अंदर भेजा गया था तब सभी काफी हैरान थे। क्योंकि किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक न्यूड योगा गुरु को बिग बॉस के घर में भेजे जाने के पीछे क्या वजह हो सकती है। इसके बाद जब सलमान खान के साथ पहली बार विवेक मिश्रा का इंटरेक्शन हुआ तो सलमान ने विवेक से पूछा कि उन्हें क्या याद है कि उन्हें बिग बॉस के घर में क्यों भेजा गया है। इसपर विवेक ने कहा कि उन्हें याद है। उसके बाद विवेक ने अरमान की सगाई की बात भी घर में सभी को बताई जिसके बाद घर में काफी बवाल भी हुआ। तो कुछ लोगों का कहना है कि अरमान और तनीशा की नजदीकी देखते हुए विवेक को ये बात घरवालों तक पहुंचाने के लिए भेजा गया था कि अरमान की सगाई हो चुकी है और उनकी गर्लफ्रैंड बाहर है।
हालांकि इस बात के बावजूद तनीषा और अरमान की नजदीकी आज भी कायम है। विवेक मिश्रा ने घर के अंदर आने के बाद कुछ भी एंटरटेनमेंट नहीं किया और साथ ही कई बार उन्हें रोते हुए भी देखा गया। हो सकता है कि बिग बॉस को लगा हो कि विवेक को अंदर भेजने का फैसला गलत था और इसलिए उन्होंने विवेक को घर से बाहर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
