विवेक दहिया ज़ी5 की सीरीज़ "ऑपरेशन टेरर: छब्बीस ग्यारह" में निभायेंगे दमदार भूमिका
विवेक दहिया जी5 की वेब सीरीज ऑपरेशन टेरर: छब्बीस ग्यारह में कप्तान रोहित बग्गा की भूमिका में नज़र आएंगे, जो मुंबई में हुए आतंकी हमले के समय छुट्टी पर थे और स्थिति को संभालने के लिए एनएसजी कमांडो को बुलाया गया था।
टीवी के हैंडसम हंक विवेक दहिया आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं और इस भूमिका के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है। विवेक उसी कमांडो की भूमिका में हैं जिन्होंने नरीमन हाउस में आतंकवादियों को नीचे लाने में अहम भूमिका निभाई थी। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए विवेक दहिया कहते है, "एक महत्वाकांक्षी किरदार निभाना मेरे लिए एक ट्रीट की तरह है क्योंकि मैं खुद एक ऐसा व्यक्ति हूं जिसे खुद के काम से प्रेरणा मिलती है!

मेरे लिए यह विशेष है क्योंकि मैं एक बहादुर व्यक्ति का किरदार निभा रहा हूं और जिसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने में मदद की है और मुझे अपने देश के अधिक करीब कर दिया है। सेट पर सेना अधिकारी की वर्दी में होना एक बात है, लेकिन इस शो में को इतनी बारीकी और ध्यान से बनाया गया है कि उनकी भूमिका निभाते वक़्त, हमारे सैन्य अधिकारी और कमांडो के प्रति सम्मान अधिक बढ़ गया है।
कैप्टन रोहित बग्गा के किरदार ने मुझे अपने क्षितिज का विस्तार करने में मदद की है और एक युद्ध के मैदान में होना और अपने देश के प्यार के लिए सब कुछ करना, यह सब करीब से जानने का मौका मिला है। मैं सही मायनों में ज़ी5 पर इस सीरीज़ की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं।बता दें कि "आठ-एपिसोड की यह श्रृंखला संदीप उन्नीथन की पुस्तक 'ब्लैक टॉर्नेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11' पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











