जब 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता का सास-ससुर ने लिया था बंद कमरे में इंटरव्यू, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभा कर हर घर में फेमस हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. बता दे कि उन्होंने मशहूर एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी रचाई और उसके बाद में काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी.
साल 2016 में विवेक और दिव्यांका ने रचाई थी शादी
इतना ही नहीं आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ परिवार को भी काफी ज्यादा महत्व देती हैं. साल 2016 में उन्होंने विवेक के साथ में शादी रचाई. उन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. उस समय एक्ट्रेस ब्रेकअप से जूझ रही थी. लेकिन तब एक्ट्रेस को विवेक जैसा एक अच्छा दोस्त मिला और हालांकि दोनों की शादी लव मैरिज थी. इसके बावजूद परिवार वालों के लिए यह अरेंज की तरह ही रही.
एक्ट्रेस के ही शो में एक्टर ने निभाया था पुलिस का रोल
विवेक दहिया ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि किस तरह दिव्यांका त्रिपाठी की मम्मी ने उनको पसंद किया. इसके बाद एक्ट्रेस को उन्होंने बताया कि विवेक तुम्हारे ही शो में पुलिस का रोल निभा चुका है. इसके बाद में दिव्यांका ने विवेक में इंटरेस्ट दिखाना शुरू किया. ऐक्ट्रेस अपनी मां की ही जिंदगी वजह से एक्टर को डेट करने लगी.
जब दिव्यांका ने अपने पापा से की थी विवेक को लेकर बात
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने अपने पापा को पहली बार विवेक के बारे में बताया कि वह उन्हें पसंद करती हैं तो उनके पापा भी सच में पड़ गए थे. एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि "पापा थोड़ा सा सच में पड़ गए और मैंने उनको पहले कभी भी ऐसे नहीं देखा. शायद ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि उनको अच्छे से पता था कि मैं इस बार शादी के लिए पूरी तरीके से सीरियस हूं. मैं एकदम क्लियर थी कि मुझको विवेक से ही शादी करनी है. इसके बाद में मेरे पापा और मेरी बहन के साथ-साथ जीजा ने विवेक का इंटरव्यू लिया और वही मेरा भी इंटरव्यू विवेक के परिवार ने लिया जो कि बंद कमरे में हुआ था."
शरद मल्होत्रा से धोखा खा चुकी हैं एक्ट्रेस
दिव्यांका त्रिपाठी ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि "ऐसा जरूरी होता है की शादी से पहले आप सब की डिटेल में बातचीत हो जाए क्योंकि दो परिवारों को हमेशा के लिए जोड़ना होता है." बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने शरद मल्होत्रा को डेट किया और बाद में एक दूसरे को उन दोनों ने 8 सालों तक डेट किया था. बाद में एक्टर ने उनको धोखा दे दिया और साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. दिव्यांका त्रिपाठी चाहती थी कि वह दोनों शादी के बंधन में बढ़ जाएं और शरद मल्होत्रा शादी नहीं करना चाहते थे.


Click it and Unblock the Notifications











