नच बलिए 9 ग्रांड प्रीमियर एपिसोड - अस्पताल के चक्कर काट रहा ये कपल, छोड़ दिया शो
जब से सलमान खान का नाम प्रोड्यूसर के तौर पर नच बलिए 9 से जुड़ा था तब से ही ये शो काफी बड़ा हो चुका था। शो के ग्रांड प्रीमियर की तैयारी चल रही है। इस प्री लॉन्च एपिसोड का एक सेगमेंट होस्ट करने वाले थे टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी। दोनों हाल ही में पैरिस में छुट्टियां मनाते देखे गए थे।
लेकिन छुट्टियों से लौटते ही विवेक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। वो फिलहाल अस्पताल में अपना स्वास्थ्य सुधार रहे हैं और दिव्यांका ने जानकारी दी कि अपना डांस वो दोनों शूट कर चुके थे लेकिन अब होस्ट करना संभव नहीं हो पाएगा। यानि कि दोनों ग्रांड प्रीमियर का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
नच बलिए का ये नौंवा सीज़न। पिछले आठ सीज़न में इस शो ने काफी बदलाव देखे हैं। पहले सीज़न के विजेता थे सचिन और सुप्रिया। इसके बाद हुसैन - टीना, आमिर - संजीदा, शालीन - दलजीत, जय - माही, ऋत्विक - आशा, हिमांशु - अमृता और दिव्यांका त्रिपाठी नच बलिए के विजेता रह चुके हैं।
इन जोड़ियों में से शालीन और दलजीत का तलाक हो चुका है। वहीं नच बलिए कि कई ऐसी जोड़ियां हैं जो अब साथ नहीं है। यही कारण है कि इस बार एक्स के साथ नच का कॉन्सेप्ट भी शो में लाया गया है। देखना है कि टीआरपी पर ये शो कितनी तेज़ी से आगे बढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











