यूं तो है टीवी का ये बेस्ट कपल..लेकिन नहीं चाहते साथ काम करना!
टेलीविज़न का नया शादी-शुदा जोड़ा यानि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया लोगों के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बना चुका है। इन दोनों ने पिछले महीने यानि 8 जुलाई को शादी की थी। शादी के सभी फंक्षंस के बाद दोनों अपने अपने काम पर भी लौट चुके हैं और एक सामान्य जीवन बिता रहे हैं।

लेकिन हाल ही में इन दोनों ने एक चौकाने वाली बात सामने लाई है। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर वापसी करने के बाद इस जोड़ी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह साथ में काम नहीं करना चाहते।
#GoodNews.. ये खूबूसरत टीवी एक्ट्रेस बनीं मम्मी..घर आई नन्ही परी!
आपको बता दें कि हाल ही में विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका के साथ काम करने के बारे में बताया। विवेक ने कहा कि वह दिव्यांका के साथ काम करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मैंने दिव्यांका के साथ भी इस बारे में बात की थी उसका भी यही मानना है वो भी साथ में काम करने के पक्ष में नहीं हैं।
विदेशों में भी कपिल-कपिल-कपिल.. इस देश को हंसाने के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियंस!
क्योंकि आप साथ में काम करते हैं और फिर दोनों साथ ही घर में वापसी करते हैं और हर रोज ऐसा होता है तो यह बहुत अजीब लगता है। इसलिए मैं 'ये हैं मोहब्बतें' में अपने किरदार से खुश हूं क्योंकि हम इसमें पेयर नहीं हैं और हम दोनों ही नहीं चाहते कि हम एक दूसरे के अपॉजिट काम करें।'


Click it and Unblock the Notifications