द कश्मीर फाइल्स : अनुपम खेर का ट्वीट- कपिल शर्मा ने आधा सच बताया, पूरा वीडियो नहीं दिखाया
द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन को लेकर विवाद जारी है। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए यह कहा था कि कोई भी बिग सुपरस्टार ना होने के कारण उन्हें द कपिल शर्मा शो पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद द कपिल शर्मा शो को बॉयकॉट करने की मांग कई सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे हैं।

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान द कश्मीर फाइल्स के एक्टर अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें द कपिल शो के लिए फोन आया था लेकिन वह अपनी इस गंभीर फिल्म का प्रचार कपिल शो पर नहीं करना चाहते थे। अनुपम खेर ने कहा कि दो महीने फिल्म की टीम को शो पर आने के लिए बोला गया था। मैंने अपने मैनेजर हरमन से कहा था कि यह बहुत गंभीर मुद्दे पर बनी है। इसलिए मैं शो में नहीं जा सकता। हमने द कपिल शर्मा शो पर द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन के लिए इंकार कर दिया ।

द कश्मीर फाइल्स पर कपिल शर्मी की सच्चाई
अनुपम खेर के इंटरव्यू की क्लिप को शेयर करते हुए कपिल ने खुद पर लगे आरोपों पर लिखा कि मेरे खिलाफ सभी झूठे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद पाजी। उन सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी। खुश रहें। मुस्कुराते रहे।

कपिल शर्मा, आपने आधा सच नहीं बल्कि पूरा वीडियो पोस्ट किया होता
कपिल के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने एक नया ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि कपिल शर्मा काश, आपने आधा सच नहीं बल्कि पूरा वीडियो पोस्ट किया होता। सारी दुनिया जश्न मना रही है। आज की रात तुम भी मनाओ। हमेशा प्यार और प्रार्थना।

विवेक अग्निहोत्री का कपिल शो पर आरोप
आपको बता दें कि अनुपम खेर के साथ इसी टीवी इंटरव्यू में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कहा कि लोग मेरे पीछे पड़े थे कि आप कपिल शो पर जाते क्यों नहीं?फिर मैंने इस पर ऑफिशियल कारण बताया। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है मैं मार्केट के डायनेमिक को जानता हूं। लेकिन मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि लोगों ने कश्मीर के नाम पर इतने शो किए हैं। मुझे यकीन था कि शायद उनका दिल कश्मीर के लिए धड़कता होगा।

आपको सुपरस्टार चाहिए ?
उन्होंने आगे कहा कि मुझे दूसरी फिल्म के लिए नहीं बुलाया गया तो फर्क नहीं पड़ता लेकिन इस फिल्म में तो कश्मीर ही सुपरस्टार है। 5 लाख लोगों के दर्द पर बात करने के लिए अगर आपको सुपरस्टार चाहिए तो भारत का यह दुर्भाग्य है हमने ऐसी नस्ल खड़ी कर दी है। जिसे अपने देश की इतनी बड़ी पीड़ा के लिए स्टार की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications