बिग बॉस में सिद्द की जगह आयेंगे विशाल
कलर्स का बहुचर्चित शो बिग बॉस में प्रतियोगियों का आना-जाना जारी है। भाजपा के प्रचार के लिए जहां नवजोत सिंह सिद्दू को शो छोड़कर वापस आना पड़ा है वहीं दूसरी ओर आज शाम को एक नये चेहरे की एंट्री होगी।
यह नया चेहरा भले ही बिग बॉस के लिए नया होगा लेकिन टीवी के लिए नया नहीं है। कलर्स के बहुचर्चित शो भाग्यविधाता से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विशाल खरवाल आज से शो में प्रवेश कर जायेंगे।

पंजाबी फैमिली में जन्म लेने वाले विशाल खरवाल रोडीज ,स्प्लिटविला,भाग्यविधाता, द्वारकाधीश जैसे धारावाहिकों में दिखायी पड़ चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह शो में सिद्दू की जगह भरने आये हैं।
देखते हैं क्या इन्हें भी उतना प्यार और लगाव मिल पाता है जो कि सिद्धू को मिला है। खैर शो में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये मिंक बरार ने कदम रखा है और आज विशाल इस शो में जुड रहे हैं तो वहीं एक और व्यक्ति का प्रवेश शो में होगा देखते हैं अगला प्रतियोगी कौन होगा?


Click it and Unblock the Notifications











