..................... नेहा कक्कड़ किसिंग कंट्रोवर्सी पर विशाल ददलानी का बयान | Vishal Dadlani On Neha Kakkar Kiss Controversy In Indian Idol 11 - Hindi Filmibeat

कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को किया जबरदस्ती KISS- क्यों चुप रहे विशाल ददलानी? दिया जवाब

By Staff

इंडियन आइडल 11 की ऑडिशन पर आए एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती किस कर लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगा कि ऐसी स्थिति में शो के बाकी दोनों जज विशाल ददलानी और अनु मलिक क्यों चुप रह गए। बहरहाल, विशाल ददलानी ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, मैं उसी वक्त पुलिस को बुलाने वाला था, लेकिन नेहा ने रोक लिया।

क्या था मामला- शो के ऑडिशन में एक सिंगर ने कहा कि वो नेहा कक्कड़ का फैन है और उनके लिए गिफ्ट लेकर भी पहुंचा था। प्रतिभागी को थैंक्यू बोलने जैसे ही नेहा स्टेज पर पहुंची, युवक ने नेहा के गाल पर किस कर दिया। स्टूडियो में मौजूद सभी लोग दंग रह गए। शो को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण ने रोकने की कोशिश भी की। वहीं, अचानक हुई हरकत से नेहा असहज हो गईं.. और हैरत में रह गई कि यह क्या और कैसे हुआ..

Indian Idol 11

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा चल रही है। जहां कुछ इसे टीआरपी के लिए पब्लिसिटी मान रहे हैं.. वहीं, कुछ का कहना है कि जब नेहा के साथ यह घटना हुई तो शो के बाकी दो जज क्यों चुप रहे?

ट्विटर पर एक यूजर ने विशाल ददलानी को टैग करते हुए लिखा- 'सर उस लड़के को चमाट मारनी चाहिए थी.. उसकी हिम्‍मत कैसे हुई. मैं उम्‍मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा.''

इस कमेंट पर विशाल ददलानी ने जवाब देते हुए लिखा- 'मैंने कहा था कि पुलिस को बुलाते हैं लेकिन नेहा ने तय किया कि वह उसे पुलिस को नहीं सौंपेंगी.. उसे सच में मनोवैज्ञानिक मदद की जरूरत है और अगर हम कर सकते हैं तो हम कोशिश करेंगे कि उसे वह मिले..'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X