विशाल आदित्य सिंह ने पहन लिए अजीबोगरीब कपड़े, बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- 'मेल उर्फी जावेद'

vishal aditya singh

Vishal Aditya Singh Troll- मशहूर टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह काफी समय के बाद खबरों का हिस्सा बने हैं। बिग बॉस करने के बाद विशाल पूरी तरह से लाइमलाइट से बाहर हो गए थे। इस शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी पहुंची थी।

इस वक्त विशाल आदित्य सिंह का एक लुक सामने आया है जिसके बाद वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। इस लुक के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उनको 'मेल उर्फी जावेद' कह रहे हैं। जी हां, जिस तरह के कपड़े उन्होने पहने थे वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

विशाल आदित्य सिंह के फैंस भी शायद इस अंदाज से परेशान हो गए होंगे। इस लुक को देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि इन कपड़ों को क्या नाम दिया जाए। ये ना तो किसी तरह से पैंट शर्ट लग रहे थे और ना ही टीशर्ट.. इसको जिसमें भी देखा वो बस यही पूछ रहे थे कि आखिर ये क्या और एक्टर क्या साबित करना चाहते हैं।

वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। Varinder Chawla ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था, ''DivyaAgarwal के संगीत समारोह में शामिल हुए Vishal Aditya Singh ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा।''

इसके बाद लोगों ने कमेंट्स किए और एक ने लिखा, ''मेल उर्फी जावेद।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये पागल आदमी।'' एक का कहना है, ''लाइमलाइट में आने के लिए इंसान इतना गिर सकता है।'' एक ने लिखा, ''ये कोई स्टाइल नहीं है, दरअसल ये फकीर है।''

एक का कहना था, ''इसका मतलब ये है कि सिर्फ लड़कियां ही क्यों अजीबोगरीब कपडे पहनती हैं, मैं भी पहनूंगा।'' एक ने लिखा, ''इसका इलाज करवाओ कोई।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन विशाल आदित्य ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: vishal aditya singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X