Shefali Jariwala की WhatsApp Chat हुई लीक, मौत वाली रात को पति के साथ नहीं बल्कि इस एक्टर के साथ...

Vishal Aditya Singh Shefali Jariwala WhatsApp chat: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनसे जुड़े नए नए अप्डेट्स सामने आ रहे हैं। तमाम बातों-बयानों और कयासों के बीच अब शेफाली की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने शेफाली के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विशाल आदित्य सिंह और शेफाली की इस चैट से खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस मौत की रात क्या करने वाली थी। शेफाली जरीवाला काफी मिलनसार और फ्रेंडली थी, जिसकी वजह से वजह काफी दोस्त थे खासकर बिग बॉस के घर में मिले कंटेस्टेंट से उनकी काफी गहरी दोस्ती थी। आरती सिंह से लेकर पारस छाबड़ा तक शेफाली के कई दोस्त थे, उन्हीं से एक एक्टर विशाल आदित्य सिंह भी हैं। विशाल और कांटा लगा गर्ल के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। एक्ट्रेस की मौत से विशाल काफी हिल गए थे, वहीं अब उन्होंने शेफाली को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शेफाली की आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वह नेक्स्ट वीक के लिए पार्टी की प्लानिंग कर रहे थे। उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉट देखकर लगता है कि, वह लोग पार्टी के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे थे। वहीं शेफाली उस दिन चलने को कहती हैं जब जगह पार्टी वाइब्स से भरी हो यानी वह फ्राइडे चलने की बात करती हैं। शुक्रवार को उनके निधन के बाद अब विशाल ने यह स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला और विशाल आदित्य सिंह की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के घर में हुई थी। दोनों की ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। पूरे सीजन में शेफाली और विशाल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं दोनों सिडनाज के भी काफी अच्छे दोस्त थे। ऐसे में 'कांटा लगा गर्ल' के ऐसे निधन की खबर सुनकर विशाल को काफी गहरा धक्का लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











