..................... Vishal Aditya Singh breaks silence amid news of marriage with Shweta Tiwari, is this the truth? - Hindi Filmibeat

श्वेता तिवारी से शादी की खबरों के बीच Vishal Aditya Singh ने तोड़ी चुप्पी, ये है सच्चाई?

vishal aditya singh shweta tiwari

Vishal Aditya Singh on Shweta Tiwari - हाल ही में टीवी के मशहूर सितारे श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों के जरिए ये दावा किया गया था कि लंबे रिलेशनशिप के बाद विशाल के साथ श्वेता तिवारी ने शादी कर ली है और तीसरी बार दुल्हन बनी हैं।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने सामने आकर बवाल काट दिया था और लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे थे। अगर आपने भी इन तस्वीरों पर यकीन कर लिया है तो रुकिए क्योंकि उनकी शादी नहीं हुई है।

श्वेता तिवारी ने तो इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है लेकिन विशाल आदित्य सिंह की तरफ से इसको लेकर एक बयान सामने आया है। विशाल ने एक बयान देते हुए सारी सच्चाई बताई है।

क्या बोले विशाल आदित्य सिंह?

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की है। विशाल ने कहा, ''जो तस्वीरें सामने आईं हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं। इससे हमारे रिश्ते में कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। जब मैने ये तस्वीरें देखी तो मैं हंसने लगा, और क्या ही कर सकता था।'' अब विशाल का ये बयान सामने आकर वायरल हो रहा है और उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैँ। सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं।

लोगों कहीं ये बातें

विशाल आदित्य और श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा, ''एआई के आने से काफी कुछ बुरा हुआ है।'' किसी ने कहा, ''इस तरह से नहीं करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''श्वेता तिवारी ने तीसरी शादी कर ली?'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X