राहुल वैद्य पर भड़के विराट के फैन्स, दीं पत्नी और बहन को गालियां, तिलमिलाए सिंगर बोले- तुम 2 कौड़ी के जोकर...

Virat kohli

Rahul Vaidya Video: सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हैं। दरअसल राहुल वैद्य ने उस किस्से पर बात की जब विराट कोहली ने अवनीत कौर का पोस्ट लाइक किया था। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेटर पर तंज कसते हुए उन्हें और उनके फैन्स को जोकर कह दिया। इतना ही नहीं राहुल वैद्य ने कहा कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है जिसका जिम्मेदार कौन है एल्गोरिदम ? बता दें कि इसके बाद से राहुल वैद्य को जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।

राहुल वैद्य ने फिर साधा विराट पर निशाना
बात यहीं खत्म नहीं हुई। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य कार में बैठकर 'सारी उम्र मैं जोकर बनिया रहा' गाते नजर आए। इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी जोकर ही बनाया है। चुकीं पहले ही राहुल विराट को जोकर कह चुके थे इसीलिए विराट को फैन्स ने इसे तुरंत कनेक्ट कर लिया। इसके बाद विराट के फैन्स ने राहुल वैद्य ही नहीं उनकी पत्नी और बहन की भी गालियां देनी शुरू कर दी हैं। वहीं राहुल ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'अब तुम लोग मुझे गाली दे रहे हो वो भी ठीक है, लेकिन मेरी पत्नी और बहन को क्यों दे रहे हो। उनका तो लेना देना भी नहीं है। इसका मतलब मैं सही था। विराट कोहली के फैन्स जोकर है। 2 कौड़ी के जोकर।'

राहुल वैद्य के वीडियो पर यूं आए कमेंट्स
राहुल वैद्य के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विराट के नाम पर फेमस होने की कोशिश अच्छी है। वहीं दूसरे ने लिखा- तेरा बाप है विराट कोहली समझा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-विराट के नाम पर काम मांग रहा है तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- पहले विराट को देखो और खुद को देखो फिर बोलना कुछ। वहीं कुछ लोगों ने तो राहुल वैद्य की पत्नी और बहन को भी गालियां दे डाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli rahul vaidya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X