Viral Video: राखी सावंत ने एक्स हसबैंड के साथ किया टॉवल डांस, मुंबई की सड़कों पर ये नजारा देख भड़क गए लोग...

Rakhi Sawant Viral Dance Video: राखी सावंत अपने खास अंदाज और बेबाकी के लिए खूब जानी जाती हैं। उनका अतरंगी अंदाज लोगों को काफी एंटरटेन करता है। बिग बॉस का घर हो या राखी बाहर हों राखी का फुल एंटरटेनमेंट फुल डे चालू रहता है। जहां बीते दिनों राखी सावंत इवेंट में तौलिया लपेट कर चली गई थीं। तो वहीं अब राखी का एक और वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत तौलिया लपेट कर ऑटो से उतरती हैं। वह अपना डांस करना शुरू कर देती हैं।
राखी ने किया टॉवल डांस
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लाल रंग की तौलिया लपेट कर ऑटो से उतरती नजर आ रही हैं। जैसे ही राखी उतरती वह टॉवल डांस करना शुरू कर देती हैं। वह लुंगी डांस को अपने शब्दों में गाकर टॉवल डांस गाना बना लेती हैं और कैमरे के सामने टॉवल खोल-खोलकर डांस करती हैं। बता दें कि इस दौरान वह अकेली नहीं होती हैं। उनके साथ होते हैं उनके एक्स हसबैंड रितेश। जी हां, रितेश जैसे ही राखी का ये डांस देखते हैं उनकी हंसी छूट जाती है, लेकिन राखी का डांस जारी रहता है। बता दें कि इस वीडियो पर तो लोगों के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
यूं आए मजेदार कमेंट्स
राखी के इस डांस को देखने के बाद एक यूजर ने कहा- लगता है कि यह अपना दिमाग कहीं भूल आई है। तो वहीं दूसरे ने कहा- तुम्हें कैमरे की नहीं दवाई की जरूरत है। तो वहीं तीसरे ने कहा- लो आदिल गया तो फिर से एक्स हसबैंड को बुला लिया अब ये फिर से सब वही करने वाली है। और चौथे यूजर ने कहा अटेंशन के लिए कोई ऐसा कैसे कर सकता है आखिरकार आप एक महिला हैं।


Click it and Unblock the Notifications