VIRAL VIDEO: राखी सावंत ने पायल मलिक को बोला 'बेवकूफ' कहा- तुम्हारी सौतन ने प्लानिंग करके तुम्हारे खिलाफ...

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट ने आते ही तहलका मचा दिया है। हर कोई शो में चल रहे झगड़े और नोक-झोक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। घर में इन दिनों कई ऐसे यूट्यूबर्स भी आए हैं जिनकी वजह से शो काफी एक्साइटिंग बना हुआ है। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक घर से बेघर हो गई हैं, लेकिन जितनी वह लाइमलाइट घर के अंदर बटोर रही थीं उतनी ही वह घर के बाहर आकर भी बटोर रही हैं। बता दें कि घर से निकलने के बाद लगातार उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन पायल के इन वीडियोज़ को देख राखी सावंत उनपर नाराज होती नजर आती हैं और राखी ने पायल को गुस्से में बेवकूफ भी कह दिया है।
हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नहीं बल्कि कई वीडियोज़ शेयर किए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत पायल पर नाराज होती दिखती हैं। राखी वीडियो में कहती नजर आती हैं कि पायल तुम्हारा हक अरमान पर पहले बनता है क्योंकि तुम पहली पत्नी हो और वो उससे चिपक रही है। तुम तो अपने पति को गले ही नहीं लग रही हो। बीवी नंबर 1 बीवी नंबर 1 होती है।
वहीं राखी अपने दूसरे वीडियो में कहती हैं कि मैं अगर बिग बॉस पहुंच जाऊं तो अरमान मलिक और उसकी दूसरी को सबक सिखाऊंगी। पायल के साथ बुरा किया है इन लोगों ने इसके बाद राखी कहती हैं कि पायल तुम एक नंबर की बेवकूफ हो तुमको लड़ना चाहिए था बिग बॉस से कि मुझे क्यों निकाला। पायल वो तुम्हारा पति है तुम्हारा काम है उसे उससे छीनना। वो हर मिनट में उसके गले लगती है। तुमको क्या पता हो सकता है कि दोनों ने कंप्लेंट करके तुमको बिग बॉस से निकाल दिया हो। हो सकता है कि तुम्हें इन दोनों ने ही निकलवाया हो अब दोनों अंदर हैं। तुम जानबूझकर दे रही हो अपने पति को। बता दें कि राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications