VIRAL VIDEO: चौथी बार मां बनने जा रही हैं पायल मलिक! बोलीं- नेचुरल नहीं हो रहा IVF की तैयारी कर रही हूं...

Payal Malik

Payal Malik pregnant fourth time watch viral video: पायल मलिक को आखिर आज कौन नहीं जानता। अरमान मलिक की दो पत्नियों में से पहली पत्नी हैं पायल मलिक। पायल और कृतिका के वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। कभी वह अरमान मलिक के साथ रोमांटिक वीडियो बनाती नजर आती हैं तो कभी वह अपने डेली ब्लॉग्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

बता दें कि पायल मलिक अपने ब्लॉग्स में अपने पूरे दिन का अपडेट देती हैं कि उन्होंने पूरे दिन क्या किया। या अब उनका क्या प्लान है। वहीं हाल ही में पायल मलिक का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक चौथी बार मां बनने की तैयारी कर रही हैं।

जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक कृतिका मलिक के साथ बैठी नजर आ रही हैं। दोनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें करती हैं। कृतिका इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि अब उनका बच्चा 2 साल का हो जाएगा अप्रैल में तभी पायल कृतिका से बच्चा प्लान करने का कहती हैं। पायल कहती हैं कि तू तो पतली हो जाएगी।

इसके बाद कृतिका पायल से कहती हैं कि तू कर ले। पायल कहती हैं मुझे तो IVF करवाना पड़ेगा। वहीं कृतिका जवाब देती हैं कि तो करवा लेते हैं। इसपर पायल कहती हैं कि मुझे कोई टेंशन नहीं है। मैं दोबारा कर लूंगी दोबारा पतली हो जाऊंगी। वहीं कृतिका कहती हैं कि मैं तो नेचुरल कंसीव करूंगी फिर पायल हंसने लगती हैं। कहती हैं एक और कर ले, लेकिन वहीं कृतिका पायल को चौथी बार मां बनने की सलाह देती हैं।

इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोग पायल कृतिका की बातें सुन हंस रहे हैं वहीं कुछ लोग दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इतने तो बच्चे हैं अब कितने करोगी। तो वहीं दूसरे ने कहा- बस यही मकसद है जिंदगी का। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा मजाक बना कर रख दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X