गौहर खान शादी के तुरंत बाद फ्लाईट में एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से टकराईं, वायरल हुआ वीडियो
गौहर खान ने 25 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे थे और फिर फटाफट दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।
लेकिन ज़रा सोचिए कि शादी के अगले ही दिन आपको अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलना पड़े तो? गौहर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल, गौहर खान शादी के बाद अपने काम पर लौट रही थीं और शूटिंग थी लखनऊ में। और इसी फ्लाईट से लखनऊ जा रहे थे एक्टर कुशाल टंडन। गौहर को देखकर कुशाल को वीडियो बनाकर कहना पड़ा कि मैं इसका पीछा नहीं कर रहा हूं। ये केवल एक इत्तेफाक है।
वहीं गौहर भी कुशाल को सामने पाकर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। कुशाल ने अपने किस्मत को कोसते हुए फिर एक वीडियो बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











