..................... Viral Video Divyanka Tripathi's father in law prepares her bed tea - Hindi Filmibeat

#ViralVideo: ससुर जी ने बनाई दिव्यांका के लिए बेड टी...देखिए वीडियो

किसी भी नए नवेली दुल्हन के लिए सबसे प्यारा सरप्राइज़ क्या हो सकता है? आप जो भी सोचेंगे, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उससे भी प्यारा कुछ हुआ। दरअसल, रूही की इशीमा ने हाल ही में विवेक दहिया से शादी कर ली है, ये तो सब जानते हैं लेकिन ससुराल में पहले दिन उनके साथ कुछ बहुत अनोखा हुआ।

दिव्यांका को मिली बेड टी...लेकिन ये बेड टी उनके लिए पति विवेक ने नहीं बनाई, ये बेड टी बनाई विवेक के पापा ने और ये वीडियो खुद दिव्यांका की मम्मी ने शेयर किया।
[#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!]

वीडियो में कोई पीछे से कह रहा है कि ये जो इस वक्त चाय बना रहे हैं, इनकी दोनों बेटियां बिस्तर पर आराम कर रही हैं। तभी विवेक कहते हैं, हां वीडियो बना लो कम से कम सुबूत तो हो आगे चलकर...

तभी दिव्यांका के ससुर जी जो चाय बनाने में मशगूल थे, बोलते हैं कि कह तो सकूंगा कि बेटा तुम्हें बेड पर चाय दी है। दिव्यांका की मां ने ही शायद ये वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बाद में विवेक के फैन क्लब ने ये वीडियो शेयर किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X