..................... VIRAL VIDEO: bigg boss ott 3 shivani kumari funny nagin dance video viral on social media - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: शिवानी कुमारी ने मामी के साथ किया नागिन डांस, फनी वीडियो देख लोग बोले- लगता है नागमणि तो...

Shivani kumari

Shivani kumari funny nagin dance video viral: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं शिवानी कुमारी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। कभी वह लवकेश कटारिया को रक्षाबंधन मनाने के लिए बुलाती हैं तो कभी वह एल्विश यादव के बारे में कुछ ऐसा कह देती हैं जिससे लोगों को गुस्सा आ जाता है। बता दें कि शिवानी कुमारी द्वारा शेयर किए गए लक्ष्य और अर्चित का माफी वाला वीडियो देख एल्विश यादव को गुस्सा आया था। जिसके बाद से एल्विश आर्मी भी शिवानी को ट्रोल करने लगी थी।

वायरल हुआ फनी डांस वीडियो
फिलहाल तो शिवानी कुमारी का एक और वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवानी कुमारी नीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। अपने घर के आंगन में शिवानी कुमारी अपनी मामी और अपने बाकी परिवार वालों को लेकर नागिन डांस करती नजर आती हैं। सभी महिलाएं मिलकर ऐसा डांस करती हैं कि लोगों की तो हंसी ही छूट जाती है। बता दें कि शिवानी के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

नागिन डांस देख कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
शिवानी के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है ऐसा डांस तो हमने कभी नहीं देखा। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा डांस तो ऐसा किया जा रहा है लगता है कि नागमणि मिल ही जाएगी तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा- वाह दीदी वाह कमाल कर दिया। आपको बता दें कि शिवानी कुमारी अपनी अतरंगी बोली और अपने देसी स्टाइल की वजह से फेमस हुई हैं। उनके यूट्यूब पर कई देसी व्लॉग्स देखे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि शिवानी कुमारी को बिग बॉस सीजन 18 के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X