सलमान खान पर भड़कीं वड़ा पाव गर्ल, गुस्से में बोल दीं ऐसी-ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Vada Pav girl

बिग बॉस सीजन 19 का सीजन खत्म हो चुका है और इस बार के विनर बने हैं गौरव खन्ना। जी हां, कई लोगों को यह हजम नहीं हुआ कि गौरव खन्ना आखिर कैसे शो जीत गए। लेकिन कई लोगों को बिग बॉस का यह फैसला एक दम उचित लगा। बता दें कि गौरव खन्ना के शो जीत जाने से तो कई कंटेस्टेंट भी नाराज हैं। खास करके तान्या मित्तल। ग्रैंड फिनाले वाले दिन तो तान्या के चेहरे पर ही गुस्सा साफ झलक रहा था।

वहीं बता दें कि गौरव का विनर बनना बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट रहीं वयरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को भी हजम नहीं हुआ। हाल ही में चंद्रिका ने एक वीडियो बनाया। जिसमें वह तान्या मित्तल का साइड लेती नजर आ रही हैं और बिग बॉस के इस फैसले को सरासर गलत करार दे रही हैं।

चंद्रिका कहती हैं कि ले भाई जीत गया। मॉल वालों का जमाई जीत गया, टीवी का स्टार जीत गया। सीआईडी का ऑफिसर जीत गया। मास्टर शेफ का विनर जीत गया और BB का विनर बन गया। क्या करके ? सिर्फ जिम करके। चंद्रिका गुस्सा करती हुई आगे कहती हैं कि जब आप लोगों को मुंबई टीवी सीरियल वालों को मुंबई फेस वालों को ही जिताना होता है तो हम जैसे क्रिएटर को क्यों बुलाते हो। जिताना तो आप लोगों को उन लोगों को ही है। उड़ता तीर लेना है।

TRP कैसे मिलेगी। टीवी सीरियल वालों की वजह से तो नहीं मिल रही है। क्रिएटर की वजह से मिल रही है। बुलाओ यूज करो और फेंक दो। रजत को कोई वोटिंग से हरा नहीं सकता था मृदुल को कोई वोटिंग से हरा नहीं सकता था पर क्या करें टीआरपी भी तो चाहिए ना जो टीवी सीरियल वालों से नहीं मिल रही। शो भी चलाना है। भाई जीतेगा तो तू ही मगर इन लोगों को थोड़ा गेम में बुला लेते हैं।

चंद्रिका आगे कहती हैं कि सलमान सर खुद कह रहे हैं कि तान्या ये शो तुम्हारी वजह से चला। बाद में बोले मेकर्स को जिताना तो इसे ही है। चंद्रिका कहती हैं कि वोटिंग जैसी कोई चीज नहीं होती। बस क्रिएटर को उठाते हैं और बाहर निकाल देते हैं। सोशल मीडिया पर चंद्रिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- तुम नहीं जीतीं इसलिए इतना नाराज हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- याद करो कई क्रिएटर और कई नॉर्मल लोग भी शो जीते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chandrika dixit salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X