साराभाई vs साराभाई का ये मज़ेदार एक्टर था महाभारत का नन्हा सुदामा, लोगों ने पहचाना, viral pics
साराभाई vs साराभाई दर्शकों के फेवरिट सीरियल में से एक है। और इस सीरियल में साहिल साराभाई का किरदार निभाने वाले एक्टर सुमीत राघवन की तस्वीरें आज इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। दर्शकों ने उन्हें महाभारत में पहचान लिया।
महाभारत में नन्हें सुदामा का किरदार करने वाले एक्टर हैं सुमीत राघवन। दर्शकों ने जब से उन्हें पहचाना, उनकी तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल होने लगीं।

सुमीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि दर्शक उन्हें टैग कर करके पूछ रहे हैं कि क्या वही सुदामा हैं। उन्होंने अपने शूटिंग के दिनों की बातें याद करते हुए बताया, मैं बहुत छोटा था। बस नीतिश जी और मुकेश जी को देखता रहता था।
उन्होंने बताया कि संदीपन ऋषि के आश्रम के सारे सीन उन्होंने फिल्म सिटी में ही शूट किए थे।


Click it and Unblock the Notifications