नशे में धुत उर्फी जावेद ने पैपराजी के सामने उगल दी सच्चाई, लोग बोले- इसके लिए आपको पुरस्कार मिलना चाहिए, VIDEO

Viral Drunk Urfi Javed revealed the truth in front of the paparazzi: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस फैशन आइकन और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब उर्फी जावेद हेडलाइन में ना आएं। बीते दिन उनके बाथरूम वाले वीडियो ने तहलका मचा दिया था। जिसे देख लोग तो आग बबूला हो गए थे। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो और सामने आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके फिर से होश उड़ने वाले हैं।
बहुत पी रखी है...
हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वह हमेशा की तरह अपने लुक्स को परफेक्ट बनाती दिख रही हैं, लेकिन इसी बीच उर्फी कुछ ऐसा कह देती हैं कि खुद पैपराजी भी हैरान रह जाते हैं। जी हां, जैसे ही उर्फी जावेद रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं। पैपराजी उनकी तस्वीर खींचना शुरू कर देते है। यह देख उर्फी कहती हैं कि आज नहीं आज बहुत पी रखी है प्लीज...
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
इसके बाद भी पैपराजी उर्फी से एक तस्वीर की डिमांड करते हैं तब उर्फी अपनी बैकलेस ड्रेस को दिखाते हुए पोज देती नजर आती हैं। उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के भी जमकर कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह आप कह रही हैं कि आपने पी रखी है, इतनी सच्चाई बोलने के लिए आपको तो पुरस्कार मिलना चाहिए। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा ये बहुत सही, इतना बोलने के लिए भी हिम्मत चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications