#SongPromo..'नामकरण' में इंटिमेट हुए ये स्टार..पार की बोल्डनेस की हदें!

By Shivani Verma

महेश भट्ट का नया सीरियल 'नामकरण' जल्द ही आपके सामने आने वाला है। इस शो का इंतज़ार काफी लोग कर रहे हैं। हाल ही में इस सीरियल का नया सॉन्ग प्रोमो रिलीज़ किया गया है, जिसमें बरखा बिष्ट और विराफ पटेल के रोमांस को दिखाया गया है।

Naamkaran

शो से जुड़े सूत्रों का कहना है इस सीन के लिए दोनों एक्टर्स को इंटिमेट होना था। दोनों ही स्टार्स ने इस मुश्किल सीन का बड़ी ही खूबसूरती से किया। यह सीन सेंशुअसनेस के सारे पैमाने तोड़ रहा है और आपको बता दें कि यह सीन केवल एक टेक में फाइनल हो गया था।

कैसे बनीं 'राधे मां'..ये शो सच्चाई लाएगा सामने!

ये सॉन्ग 'आज जाने की ज़िद ना करो' सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। महेश भट्ट के अनुसार इस सीरियल की कहानी एक दस साल की बच्ची की है। वह अपनी सिंगल मदर के साथ रह रही है। बच्ची बेहद जिज्ञासु है, ऐसे सवाल करती है, जो समाज की प्रचलित मान्यताओं को चुनौती देते हैं।

महेश का यह सीरियल स्टार प्लस पर 12 सितंबर से शुरू होगा। सीरियल में बरखा बिष्ट अवनि की मां आशा का किरदार निभा रही हैं। बरखा बिष्ट सेनगुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में कितनी मस्त है जिंदगी शो से की थी। यह MTV पर आता था।

''मैं ये नहीं पहनूंगा, आप चाहे कुछ भी कर लो''

उनका आखिरी सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान था। इसमें वह अंजनी कि किरदार में थीं। वहीं विराफ पटेल पहले मर्चेंट नेवी में थे। साल 1999 से 2004 तक मर्चेंट नेवी में काम करने के बाद विराफ ने अपने भाईयों के कहने के बाद ग्रासिम मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X