सुनील ग्रोवर की रिंकू भाभी हो या कपिल की गुत्थी..सब का करो THE END!
वीर दास ने इंडियन टेलीविजन के कॅामेडियन को टारगेट करते हुए बड़ी बात कही है।
छोटे पर्दे से दूर वेबसीरीज और फिल्मों में अपने कॅामेडी का जलवा बिखेर चुके वीर दास इंटरनेशनल कॅामेडियन कहलाए जाते हैं। वह जल्द ही निखिल आडवाणी की डार्क काॅमेडी वेबसीरीज हसमुख में नजर आयेंगे।
लेकिन इससे पहले उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान इंडियन टेलीविजन के कॅामेडियन पर निशाना साधा है। खासकर उन कॅामेडी एक्ट पर जिनमें हम कपिल शो की गुत्थी,नानी और पलक को देखते हैं।

यानी कि सुनील ग्रोवर,अली असगर और कीकू शारदा के फीमेल किरदारों पर उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी का नाम जाहिर करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।
वीर ने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर क्यों पुरुष कॅामेडियन को कॅामेडी करने के लिए महिला बनना पड़ता है। हमारी इंडस्ट्री में कई महिला कॅामेडियन हैं।
जो कि बेहतरीन कॅामेडियन हैं। उन्हें महिला किरदार निभाने का प्रस्ताव देना चाहिए। मैं यह सब खत्म होते हुए देखना चाहता हूं। हमें अब किसी मेल(पुरुष) को साड़ी पहन कर कॅामेडी करने से रोकना होगा।
OMG..कपिल शर्मा शो को लेकर बड़ा खुलासा..होश उड़ जायेंगे..
यह सब तब ठीक लगता था जब महिलाओं को स्टेज पर या फिर फिल्मों में परफॅार्म करने की इजाजत नहीं थी।गौरतलब है कि सीधे तौर पर ना सही लेकिन वीर दास का इशारा गुत्थी,पलक और नानी जैसे किरदारों पर ही है।
बहराहल,क्या आपको पता है कि कपिल और सुनील के अलावा कई ऐसे कॅामेडियन हैं जो कि कम समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। यहां देखिए उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications












